25 Apr 2024, 04:06:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'तुला' राशि के जातकों का 30 जुलाई 2021 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 29 2021 9:00PM | Updated Date: Jul 29 2021 9:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तुला दैनिक राशिफल
आज कर्म में आपका विश्वास और पक्का हो जाएगा। आप यह मान लेंगे कि कर्म का फल अवश्य मिलता है। आप दूसरों की तकलीफ समझते हैं। आप सबसे आगे चलते हुए अपने व्यक्तित्व की उदारता की भी नोट करेंगे। कोई आपसे मदद मांगेगा। प्रियजनों के साथ छोटी-मोटी यात्रा कर सकते हैं। 
 
तुला स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप पिछले कुछ दिनों से चिडचिडे और परेशान सा महसूस कर रहे हैं और ऐसा इसलिए है क्योंकि आप अपने स्वास्थ्य की कीमत पर दूसरों का बहुत अधिक ध्यान रखने में लगे हुए हैं। अब समय आ गया है कि आपको यही प्यार अपने लिए भी दिखाना होगा। अपने खाने पर ध्यान दें। खूब आराम भी करें और अपने शरीर को आराम देने और ख़ुशी महसूस करने के लिए ब्यूटी पार्लर में भी जा सकते हैं। इससे आप तरोताजा और उर्जावान महसूस करेंगे। 
 
तुला प्यार और संबंध राशिफल
जो लोग जीवनसाथी की तलाश मैं है , उनके लिए आज का दिन अच्छा है। आप आज किसी को आकर्षित कर सकते हैं। मित्रो के साथ मिले और उनके साथ बाहर जाए। जो लोग पहले से ही रिश्ते में है , वे भी अपने रिश्ते में चिंगारी का अनुभव करेंगे। आपकी एकरसता टूटेगी। आप अपने साथी के साथ कुछ अलग करने की कोशिश कर सकते हैं। अगर आप एक घरेलू व्यक्ति है , तो आप अपने साथी के साथ बाहर का रुख कर के आनन्दयी समय व्यतीत कर सकते है। 
 
तुला कैरियर और धन राशिफल
आज के दिन उधार दिए हुए पैसे आपको वापस मिल सकते है। आज के दिन आप एक ऐसे व्यक्ति से भी मिल सकते है जिसे आप पहले से जानते हो और वो आपकी काफी हद तक आपकी भविष्य में आय को बढाने में मदद कर सकता है और यहाँ तक की ये व्यक्ति आपको अच्छी आय वाली नौकरी दिलाने में भी मदद कर सकता है जिससे आगे चलकर आपके करियर की दिशा भी परिवर्तित हो सकती है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »