18 Apr 2024, 17:08:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'धनु' राशि के जातकों का 30 जुलाई 2021 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 29 2021 8:55PM | Updated Date: Jul 29 2021 8:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

धनु दैनिक राशिफल
दिन आपके लिए अच्छा रहेगा ,लेकिन ऐसा हो सकता है कि आप छोटी सी बात के बारे में सोच-सोचकर परेशान हों। ऐसा सोचना प्राक्रतिक है ,लेकिन इससे आपकी घर और कार्यस्थल की शांति और कार्य की गति प्रभावित होगी। यह समय बड़े लक्ष्यों को सोचकर छोटी-मोटी बातों को नजरंदाज कर देने का है। 
 
धनु स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज आपको अपनी शारीरिक फिटनेस को और भी दुरुस्त करने के लिए किसी से प्रेरणा मिलेगी। आप दिमागी तौर पर यह बात अच्छे से जानते हैं कि आपको अपनी फिटनेस को सुधारना है लेकिन करने के नाम पर आप पीछे हटते रहे हैं। आज आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे जो चाहे खुद बहुत अच्छे रूप-आकार का स्वामी न हो,लेकिन आपको अवश्य प्रेरित करेगा। आज आप कोई नया व्यायाम कार्यक्रम या खाने का नया पैटर्न शुरू कर सकते हैं। 
 
धनु प्यार और संबंध राशिफल
आज आप प्यार के मामले में असामान्य रूप से आक्रामक रहेंगे। इससे आपके पार्टनर को काफी अचरज होगा क्योंकि उसने अधिकतर आपको बहुत ही जेंटल और रोमांटिक मूड में ही देखा है। लेकिन उन्हें आपका नया स्टाइल भी काफी पसंद आएगा और वे आपके लिए उपयुक्त पार्टनर साबित होंगे। आज अपने सम्बन्ध के अलग अलग रूपों को एक्स्प्लोर करें। आपको अचरज भी होगा और ख़ुशी भी। 
 
धनु कैरियर और धन राशिफल
आज आपके मालिक केवल वे सुनेगे जो वे सुनना चाहते हैं और यह स्थिति स्वतंत्र रूप से अपने आप को व्यक्त करने से आपको रोकती है। आपके सहयोगियों ने ऐसी स्थितियों में बहुत अच्छी तरह से आप का समर्थन किया है और ये समय उन लोगों से प्राप्त हुई मदद की सराहना करने का समय है। जब आपके मालिक का मन स्थिर होगा , तब आपके धन प्राप्ति के योग है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »