28 Mar 2024, 15:06:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कर्क' राशि के जातकों का 27 जुलाई 2021 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 26 2021 8:46PM | Updated Date: Jul 26 2021 8:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कर्क दैनिक राशिफल
आपको आज बहुत सारी गलत जानकारी प्राप्त होंगी। इसीलिए औरों की सुनने और मानने की बजाय अपने आप सोच समझकर फैसले लेना अधिक उपयुक्त रहेगा। अपने तरीके और अपने नजरिये के आधार पर देखेंगे तो बिलकुल ठीक फैसला ले पायेंगे। आपकी बहु प्रतीक्षित छुट्टी जल्द ही मिलने वाली है। 
 
कर्क स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज अपने आप को दुर्घटनाओं और चोटों से बचाने के लिए अतिरिक्त सावधानी रखें क्योंकि आज लगी हुई छोटो चोटें भी गंभीर सिद्ध हो सकती हैं। आपको अपने डॉक्टर को दिखाने की जरूरत पड़ सकती है लेकिन किसी भी स्थिति में किसी शारीरिक तकलीफ के प्रति लापरवाही से काम न लें। यह अस्थायी समय है लेकिन तब भी आप अब अगर अपना ध्यान रखेंगे तो आपको भविष्य में कोई परेशानी नही होगी। 
 
कर्क प्यार और संबंध राशिफल
आपके लिए खुशियाँ मनाने का समय है। जो लोग विवाहित हैं उन्हें कोई व्यक्तिगत खुशी मिलेगी जैसे बेहतरीन साथ का एक और वर्ष पूरा होने या परिवार में नये मेहमान के आने की ख़ुशी। जिनका अभी विवाह नही हुआ है ,उनके रिश्ते को परिवारवालों की ओर से जो काफी समय से इस रिश्ते का विरोध करते आ रहे हैं ,उनकी तरफ से हरी झंडी मिलने की संभावना है। 
 
कर्क कैरियर और धन राशिफल
यह समय अपने कार्य क्षेत्र को दिशा या बदलाव देने का उचित समय है। कुछ समय से आप अस्थिरता को महसूस कर रहे है। नए और जोश भर देने वाले अवसर आज आपके सामने आ सकते है और आपको आशावादी रहकर उन्हें पकड़ना है। यह आपके कार्य क्षेत्र को पुनर्जीवित करने में मदद करेगा और आगे जाकर आपकी कार्य क्षेत्र संबंधित समस्याओं का निराकरण करने में मदद करेगा जो की आपके स्वास्थय पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »