18 Apr 2024, 22:24:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'धनु' राशि के जातकों का 27 जुलाई 2021 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 26 2021 8:36PM | Updated Date: Jul 26 2021 8:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

धनु दैनिक राशिफल
आपकी निजी और कामकाजी जिन्दगी में कुछ बदलाव आने वाले हैं जिनसे आप असुरक्षित और चिंतित महसूस करेंगे। लेकिन इसे अपने ऊपर हावी ना होने दें और संतुलन बनाये रखें। कोई आपसे बदला लेने की कोशिश में है,इससे स्थिति और भी खराब हो सकती है। 
 
धनु स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
सेहत और स्वास्थ्य केवल शरीर की ही अवस्था नही है बल्कि इसका सम्बन्ध मन से भी है। इस बात को समझने के लिए आज का दिन बहुत उपयुक्त है। आज आपको चाहिए कि अपने मन में जमा हुआ सब अतिरिक्त कबाड़ साफ़ कर दें और खुद को शांति से समझकर देखें \असंभव को प्राप्त करने का प्रयत्न न करें। इसके स्थान पर जो आपके पास है उसका आनंद लें। आप पायेंगे कि आपको वो संतुष्टि मिल गई है जिसे आप पाना चाह रहे थे। 
 
धनु प्यार और संबंध राशिफल
आज आपके संबंधों में कोई बड़ा बदलाव हो सकता है। अगर आप पहले से किसी सम्बन्ध में हैं तो ध्यान से यह सोच लें कि आपको इसे आगे बढाना है या इससे बाहर निकलना है ताकि बाद में किसी बुरी स्थिति में न फंसें। अगर आप अकेले हैं तो यह समय कोई नया रिश्ता शुरू करने के लिए ठीक नही है क्योंकि अभी आप सिग्नल को सही नही पढ़ पायेंगे। 
 
धनु कैरियर और धन राशिफल
अपनी नौकरी के क्षेत्र मैं बदलाव लाने का ये उपयुक्त समय है। अगर आप नौकरी से सम्बंधित किसी दुविधा में थे तो ये समय नौकरी में परिवर्तन लाने का समय है जो की आपको उचित दिशा में ले जाएगा और आपके लिए फायदेमंद होगा। इस उपरांत अगर आपको कुछ जोखिम लेना पड़े तो न सोचे क्योकि यह जोखिम ही आपको अंत में मददगार साबित होगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »