28 Mar 2024, 21:10:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मेष' राशि के जातकों का 24 जुलाई 2021 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 23 2021 9:18PM | Updated Date: Jul 23 2021 9:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेष दैनिक राशिफल
यह समय दोस्तों के साथ हल्का –फुल्का समय गुजारने के लिए बहुत अच्छा है। कोई पार्टी करें या शाम को मस्ती के साथ गुजरें,आप पार्टी की जान बने रहेंगे। इस दौरान आप किसी ऐसे व्यक्ति से भी मिलेंगे जिसकी रुचियाँ आप जैसी होंगी और वो आप जैसे कार्यकलापों का आनंद लेगा। आपको अपनी क्षमता का अनुभव भी होगा। 
 
मेष स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप किसी जटिल समस्या में फंस गए लगते हैं या आज आपकी आध्यात्मिक शांति भंग होने वाली है। आज आपकी कुछ पुरानी दर्दनाक यादें ताजा होने वाली हैं। अगर आपको कुछ समस्याएं सुलझाने के लिए काउंसेलर की मदद भी लेनी पड़े तो लें। अपने सपनों पर ध्यान दें तो शायद आपको अपने कुछ सवालों के जवाब मिल जाएँ। 
 
मेष प्यार और संबंध राशिफल
माहौल मस्ती का है। आपकी मुलाकात काफी आकर्षक व्यक्ति से हो सकती है। आप उसके साथ यादगार समय बिताएंगे। सितारे आपके पक्ष में हैं ,यह आदमी आपका काफी करीबी बन सकता है। अभी के लिए अपनी काम सम्बन्धी सभी चिंताओं को एक तरफ रख दें और इस ख़ास आदमी के साथ खास समय के एक एक पल का आनंद लें। आपको कई नई बातें भी पता चलेंगी। 
 
मेष कैरियर और धन राशिफल
आज का दिन नौकरी से संबंधित कार्यो के लिए काफी अनुकूल है। आपने हमेशा से ईमानदारी और मेहनत के साथ कार्य किया है और अतीत में, हालाँकि आपको उतना फल नहीं मिला , लेकिन अब भाग्य आपके लिए स्थितियां अनुकूल करेगा। आपकी काफी सारी परियोजनाए सफलता के साथ फलित होंगी और आज का दिन अपने वरिष्ठ अधिकारियों और अपने से नीचे कार्य पद पर तैनात सहकर्मियों से प्रशंसा पाने का समय है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »