18 Apr 2024, 12:37:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कुंभ' राशि के जातकों का 14 जुलाई 2021 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 13 2021 9:49PM | Updated Date: Jul 13 2021 9:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कुंभ दैनिक राशिफल
आप अपने दोस्त की गलती की जिम्मेदारी खुद लेने पर तुले हुए हैं ,लेकिन इसके नतीजों के बारे में भी सोच लें। किसी कानूनी पचड़े में भी पड़ सकते हैं। कोई ऐसी घटना होगी जो आपको कभी ना भूलने वाला सबक देगी। कुछ अलग दिखें,कपड़े या अपना बाल बनाने का तरीका बदल लें। 
 
कुंभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप आज ध्यान से उन परिवर्तनों के बारे में सोचेंगे जो आपको अपनी जीवनशैली में और बेहतर स्वास्थ्य के लिए अपने भोजन में करने हैं। ताजा हवा में सांस लेने के लिए सुबह –शाम सैर पर जाएँ। इससे आपके शारीर में खून का संचार बढ़ेगा और हार्ट स्ट्रोक्स की आशंका काफी हद तक कम हो जायेगी। 
 
कुंभ प्यार और संबंध राशिफल
आज का दिन आपके कार्य क्षेत्र एवं परिवार के बीच संतुलन रहेगा। पिछले कुछ दिनों से आपको दोनों तरफ काफी ध्यान देना पड़ा है , क्यों की ये समय की जरुरत थी। लेकिन आज ऐसा करने में मुश्किलें आयेंगी। हो सकता है की समय के मुताबिक आपको दोनों में से एक को चुनना पड़े। हालांकि अभी काम के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना अच्छा रहेगा , लेकिन साथ ही साथ अपने परिवार के साथ भी आपको चतुराई एवं विनम्रता से पेश आना होगा ताकि कुछ हद तक संतुलन बने। 
 
कुंभ कैरियर और धन राशिफल
आज आप अपने वित्त के संबंध में दुविधा की स्थिति में रहेंगे। विरोधाभासी ग्रहों के प्रभाव की वजह से अलग अलग दिशाओं में आपका अंतर्मन भागेगा। आप महंगी खरीदारी के बारे में सोचेंगे , लेकिन आखिरी समय में अंतिम निर्णय लेने में आपको मुश्किल हो सकती है। इस तरह की दुविधा आपके निवेश में भी प्रतिबिंबित होगी। यह आप के आस पास के लोगों को भी प्रभावित और असहज करेगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »