16 Apr 2024, 19:24:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'वृश्चिक' राशि के जातकों का 13 जुलाई 2021 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 12 2021 10:43PM | Updated Date: Jul 12 2021 10:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वृश्चिक दैनिक राशिफल
आज साहस दिखाने के लिए बहुत अच्छा दिन है। आज आपका भाग्य आपके साथ है। आज आप जो भी करोगे ,सब कुछ अच्छा ही होगा। अगर कहीं निवेश करना चाहते हैं तो यह बहुत अच्छा समय है। सच्चा प्यार मिलने की उम्मीद बन रही है हालाँकि अपने स्वास्थ्य के बारे में सतर्क रहें ,खांसी और ठण्ड से परेशान हो सकते हैं। 
 
वृश्चिक स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
अपने शरीर के स्थान पर मन को पुष्ट बनाने के बारे में सोचें। आप खुद को शारीरिक रूप से तो स्वस्थ रखते ही हैं लेकिन इस प्रक्रिया में आप मन का ध्यान रखना भूल जाते हैं जो बहुत परिश्रम करता है। आराम करें,कुछ ऐसी मनोरंजक क्रियाकलाप में भाग लें जिससे आपका मन भी तरोताजा महसूस करे। हर रोज खुद को 15 मिनट जरूर दें। योग और ध्यम करें,अपने मन को कई दिशाओं में भटकने देने के स्थान पर अपने विचारों को एक जगह लगाने की कोशिश करें। 
 
वृश्चिक प्यार और संबंध राशिफल
आप और आपके साथी हाल ही में काफी व्यस्त थे , इसलिए आज एक दूसरे के साथ समय बिताने के लिए प्रयत्न करें। रात्रिकालीन भोजन करने किसी अच्छी जगह जाएं जहा आपका साथी आपकी और आकर्षित हो सके। प्रशंसा की भाव भंगिमा आपके रिश्तो को और आगे लेकर जाएगी। एकल व्यक्तियों के लिए भी किसी के साथ बाहर जाना महत्वपूर्ण होगा जो उन्हें इस रिश्ते को आगे ले जाने के लिए प्रेरित करेगा। 
 
वृश्चिक कैरियर और धन राशिफल
आज कार्य क्षेत्र में आप किसी गलतफहमी का शिकार हो सकते है , लेकिन अपने सहकर्मियों की आलोचना न करे। आप ग्रहों के प्रभाव की वजह से तनाव और गुस्से में आ सकते है और आप इसकी भड़ास अपने सहयोगियों पर निकाल सकते है। इसकी वजह से आपके कार्यस्थल में अनावश्यक और अतिरिक्त तनाव पैदा होगा और यहां तक ​​कि वह आपके स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर सकता है , अतः इसे आप दूर रहने का प्रयास करे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »