18 Apr 2024, 22:30:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'तुला' राशि के जातकों का 13 जुलाई 2021 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 12 2021 10:43PM | Updated Date: Jul 12 2021 10:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तुला दैनिक राशिफल
आपको आज कोई अप्रत्याशित अनुभव हो सकता है। ऐसा नही है कि आप इससे परेशान ही होंगे लेकिन इससे आपके मन में हलचल जरूर मच जायेगी। इससे आपके दृष्टिकोण में ख़ासा बदलाव भी आ सकता है। अपनी भावनाओं को व्यक्त करने न घबराएं लेकिन यह समय अपने स्थान पर दूसरों की भावनात्मक मांगों को प्राथमिकता देने के लिए अधिक उपयुक्त है। 
 
तुला स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज का दिन कोई भी नयी शुरुआत करने के लिए बहुत अच्छा है। अगर आप नौकरी ,करियर या बॉस बदलने या कोई नया सम्बन्ध शुरू करने की योजना भी बना रहें हैं तो आज का दिन बिलकुल सही है। अगर आपको कोई जोखिम लगता भी है तो भी चांस लेने में कोई बुराई नही अहि ,अंत में वही होगा जैसा आप चाहते हैं। 
 
तुला प्यार और संबंध राशिफल
ग्रहों की स्थिति के कारण आपके रिश्तो में कल कुछ समस्याऐं आई थी , लेकिन आज ये समस्याऐं सुलझती हुई दिखाई देंगी। आप शांत रहेंगे और समस्या को सुलझाने में सक्षम होंगे , हालाँकि कल ये रिश्ता तनाव की परम अवस्था में था। यह एक दूसरे के प्रति अपने प्यार और प्रतिबद्धता को नवीनीकृत करने का समय है।
 
तुला कैरियर और धन राशिफल
एक छोटा लेकिन बेहद आकर्षक अवसर आज आप के लिए खुलने की संभावना है। निर्माण या अचल संपत्ति के कारोबार में निवेश आपके लिए लाभदायक सिद्ध हो सकता है। हालांकि, अगर आप समय पर निर्णायक कार्रवाई करते है तभी आपको लाभ मिलेगा। अगर आप समय बर्बाद करेंगे तो अवसर आपके हाथ से निकल जाएंगे। संपत्ति से संबंधित ऋण भी आज मंजूर होने की संभावना है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »