29 Mar 2024, 21:15:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'वृश्चिक' राशि के जातकों का 11 जुलाई 2021 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 10 2021 10:10PM | Updated Date: Jul 10 2021 10:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वृश्चिक दैनिक राशिफल
आप अपने दोस्त की गलती की जिम्मेदारी खुद लेने पर तुले हुए हैं ,लेकिन इसके नतीजों के बारे में भी सोच लें। किसी कानूनी पचड़े में भी पड़ सकते हैं। कोई ऐसी घटना होगी जो आपको कभी ना भूलने वाला सबक देगी। कुछ अलग दिखें,कपड़े या अपना बाल बनाने का तरीका बदल लें। 
 
वृश्चिक स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज आप जरुर किसी अभ्यास कक्षा या नियमित व्यायाम में भाग लेंगे। अगर आप पिछले कुछ दिनों से अपने स्टैमिना में सुधार करने या वजन कम करने के बारे में सोच रहे हैं तो शुरुआत के लिए आज से बेहतर दिन नही हो सकता। आपको अपने स्वास्थ्य सम्बन्धी संकल्प को बनाये रखने के लिए प्रेरणा भी मिलेगी। आप पहले से भी अधिक सख्त कार्यक्रम अपने लिए चुन सकते हैं। 
 
वृश्चिक प्यार और संबंध राशिफल
कुछ समय से तनाव आपके रिश्ते में पनप रहा है और हो सकता है की इसका असर बाहर दिखने लगे। आपने सारे प्रयास किये लेकिन अब पानी सर के ऊपर से गुजरने लगा है और प्रमुख टकराव होने की संभावना भी है। हालांकि, यह आपका तनाव घटाने में सहायक सिद्ध होगा , जिसने की आपकी बातचीत और संदेशो का आदान प्रदान रोका हुआ था। खुले में वार्तालाप की वजह से आप निर्णायक मोड़ की तरफ मूड सकते है , जो की आपकी रिश्ते की प्रगति के बारे में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मदद करेगा। 
 
वृश्चिक कैरियर और धन राशिफल
आज काफी सारी बाते आपके ध्यान देने योग्य होगी जिससे आप का सब पर ध्यान लगाना मुश्किल होगा। ज्यादा तनाव न पाले। बैठ कर शांति से निर्णय के बारे में सोचे और उसके अनुसार कार्य करे। आज आप एक पुराने दोस्त से मिल सकते है। कोई जानकर आपके सामने एक दिलचस्प प्रस्ताव रख सकता है जिसको जानकर आप लालायित हो सकते है परन्तु सोच समझकर निर्णय ले। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »