19 Apr 2024, 13:55:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'वृषभ' राशि के जातकों का 11 जुलाई 2021 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 10 2021 10:00PM | Updated Date: Jul 10 2021 10:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वृषभ दैनिक राशिफल
आज आप थोड़े से अभिमान में रहेंगे और उसी के प्रभाव में रहकर सोचेंगे और काम करेंगे। इसी के कारण आप किसी बड़े अधिकारी से बात करते हुए आँखें नही मिला पायेंगे। यह अच्छा होगा या बुरा,यह आज आपको सोचना है ,हमारी सलाह यह है की आज अपने दिमाग की सुनें। व्यवहार कुशलता का परिचय दें। 
 
वृषभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप अपने जीवन की कुछ विशेष घटनाओं के कारण निराश से हो गए हैं जिसकी वजह से आप हमेशा परेशान रहते हैं और काम पर ध्यान भी केन्द्रित नही कर पाते। काम पर बेहतर तरीके से फोकस करने के लिए हर रोज सोने से पहले लिख लें कि आपने कौनसे काम पूरे कर लिए हैं। यह भी लिख लें कि आपको कल कौनसे काम पूरे कर लेने हैं। 
 
वृषभ प्यार और संबंध राशिफल
आपको और आपके पार्टनर को एक साथ अच्छा समय बिताये हुए काफी समय बीत गया है। अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद अपने पार्टनर के लिए कुछ समय निकालें। अपने पार्टनर के लिए कुछ उपहार या कोई काम आने वाली चीज भी खरीद सकते हैं, इससे उन्हें आपके प्यार और देखभाल का अंदाजा भी हो जाएगा। 
 
वृषभ कैरियर और धन राशिफल
हालाँकि आपको अपने कार्य स्थल पर हास्य और आनंद लेने की कला आती है परन्तु अब आप पूरी तरह से अपने काम पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। आप आज एक गैर जरुरी कार्य में भी गंभीर मुद्रा में रहेंगे। एक सहयोगी की सुस्ती और लापरवाही के कारण आप उसका काम अपने लिए कर सकते है। इसलिए आप पर कुछ अनुचित कार्य का दबाव आज बन सकता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »