19 Apr 2024, 04:18:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'सिंह' राशि के जातकों का आज का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 9 2021 8:23PM | Updated Date: Jul 9 2021 8:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिंह दैनिक राशिफल
आपके पास पिछले कामों की भरमार रहेगी,आप पिछले कुछ समय से अपनी जिम्मेदारियों से बचना चाह रहें हैं,आज का दिन आपके उन सब कामों के लिए बहुत अच्छा है। आपको अपने कामो को पूरा करने के लिए इच्छाशक्ति,अनुशासन और एकाग्रता से काम लेना होगा। जिस काम की आप अच्छी खासी योजना बनाये हुए हैं,उसे सफलता में बदलने के लिए अपनी पूरी उर्जा को उसमें लगा दें। 
 
सिंह स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज आप जरुर किसी अभ्यास कक्षा या नियमित व्यायाम में भाग लेंगे। अगर आप पिछले कुछ दिनों से अपने स्टैमिना में सुधार करने या वजन कम करने के बारे में सोच रहे हैं तो शुरुआत के लिए आज से बेहतर दिन नही हो सकता। आपको अपने स्वास्थ्य सम्बन्धी संकल्प को बनाये रखने के लिए प्रेरणा भी मिलेगी। आप पहले से भी अधिक सख्त कार्यक्रम अपने लिए चुन सकते हैं। 
 
सिंह प्यार और संबंध राशिफल
आपका रुख अपनी लव लाइफ के प्रति काफी नरम है फिर भी आपको कई बार ऐसे स्थितियों का सामना करना पड़ जाता है जहां लोगों की बातें और भावनाएं आपको सच्ची नही लगती।  आप ऐसे लोगों से बहुर प्रभावित नही होंगे।  ऐसे लोगों से आपको सच्चे प्यार की उम्मीद करनी भी नही चाहिए।  हाँ, वे आपके अच्छे दोस्त जरूर बन सकते हैं। 
 
सिंह कैरियर और धन राशिफल
आप अपने सबसे अच्छे आलोचक हैं। अपनी स्थिति का विश्लेषण और उसके अनुसार कार्य करे। आज आपको समय के अनुसार चलने के लिए अपने आप को प्रेरित करने की आवश्यकता है। ध्यान केंद्रित करे जिससे की आप नीचे की और न जाये। समय के साथ आपको बड़ी जिम्मेदारियों के साथ सौंपा जा सकता है। तब तक निरंतरता रखे। समय आपके पक्ष में है। अनुसंधान के साथ सुनियोजित निवेश करे और आगे बढे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »