28 Mar 2024, 14:31:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कन्या' राशि के जातकों का आज का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 10 2021 6:40PM | Updated Date: Apr 10 2021 6:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कन्या दैनिक राशिफल
आज आपको कई सारे मुद्दे सलझाने हैं और ये सभी काफी महत्व के मसले हैं। इन सबके चक्कर में आपको कम समय मिल पायेगा और आप इन सबमे फंसा हुआ सा अनुभव करेंगे। इसके अलावा ,आज आपको कुछ ऐसी योजनाओं के बारे में भी पता चलेगा जो कुछ अलग सी दिखाई दे रही हैं। आप आज अपनी परेशानी के चलते कुछ ऐसा कह या कर सकते हैं जिसके लिए आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। 
 
कन्या स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज आप आराम के मूड में हैं। आप इसके लिए अलग-अलग तकनीकों जैसे मसाज ,तैराकी या खुद का ख़ास ख्याल रख सकते हैं। योग भी अच्छा विकल्प है। दिन के दुसरे भाग में या तो आपके पास मेहमान आयेंगे या आप किसी के घर जा सकते हैं। पार्टी करते हुए भी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना न भूलें नही तो पेट दर्द से परेशान हो सकते हैं। दोस्तों और परिवार के बीच व्यस्त रहेंगे। 
 
कन्या प्यार और संबंध राशिफल
कुछ समय से तनाव आपके रिश्ते में पनप रहा है और हो सकता है की इसका असर बाहर दिखने लगे। आपने सारे प्रयास किये लेकिन अब पानी सर के ऊपर से गुजरने लगा है और प्रमुख टकराव होने की संभावना भी है। हालांकि, यह आपका तनाव घटाने में सहायक सिद्ध होगा , जिसने की आपकी बातचीत और संदेशो का आदान प्रदान रोका हुआ था। खुले में वार्तालाप की वजह से आप निर्णायक मोड़ की तरफ मूड सकते है , जो की आपकी रिश्ते की प्रगति के बारे में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मदद करेगा। 
 
कन्या कैरियर और धन राशिफल
आप कुछ समय से अपनी विलम्ब परियोजनाओं के लिए धन संचित कर रहे थे और अब अपनी योजनाओ के क्रियान्वयन का ये सही समय है। जब आप कुछ वस्तु खरीदने जायेंगे तो हो सकता है की आप कुछ बड़ी एवं सुव्यस्थित चीज को देखकर उसे खरीदने की सोचे परन्तु आपको अपने बजट के भीतर रहकर ही काम करना है। व्यय आज अपरिहार्य हैं, लेकिन आज अनाव्यशक चीजों पर खर्च करने से बचे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »