29 Mar 2024, 17:58:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

पूजा के दौरान की गयी ये गलती भगवान भी नहीं करते माफ़, अभी हो जाये सावधान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 29 2020 12:17AM | Updated Date: Dec 29 2020 12:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हिंदू धर्म में देवी देवताओं की पूजा का खास महत्व माना गया है वैसे देखा जाए तो आजकल के समय में भी हर घर में पूजा पाठ किया जाता है, भगवान के प्रति लोगों में आस्था दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है, जिसकी वजह से भारी की संख्या में लोग भगवान के मंदिरों में दर्शन के लिए जाते हैं और अपने घर में पूजा का स्थान बनाते हैं, जहां पर वह रोजाना सुबह-शाम पूजा-पाठ करते हैं, परंतु पूजा पाठ करते समय जाने अनजाने में हमसे ऐसी बहुत सी गलतियां हो जाती है जिसकी वजह से हमको अपनी पूजा का फल नहीं मिल पाता है, पूजा पाठ करने से भगवान आप से जितनी जल्दी प्रसन्न होते हैं वही आपकी एक छोटी सी गलती की वजह से भगवान आप से नाराज भी हो सकते हैं जिसके कारण आपको इसका बुरा परिणाम भुगतना पड़ सकता है।

देवी भागवत के नौवें स्कंध में इस बात को बताया गया है कि पूजा में उपयोग की जाने वाली कुछ महत्वपूर्ण चीज़ों काफी ज्यादा पवित्र होती हैं। जिन्हें कभी भी जमीन में नहीं रखना चाहिए। यानी बिना आसन के इनको नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से उन चीजों की पवित्रता खत्म हो जाती है। इसके साथ ही का प्रभाव होना भी कम हो जाता है। पंडितों का कहना है कि मोती यंत्र माणिक्य हीरा पुस्तक तुलसी माला फूलों की माला गोरे और शालिग्राम काजल इन चीजों को कभी भी जमीन पर नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से इन सब चीज़ों पर दोष लग जाता है। इतना ही नहीं इसके अलावा भी कुछ चीजें ऐसी होती हैं। जिनको कभी भी सीधा जमीन पर नहीं रखना चाहिए।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »