19 Apr 2024, 18:01:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कन्या' राशि के जातकों का 27 दिसम्‍बर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 27 2020 12:09AM | Updated Date: Dec 27 2020 12:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कन्या दैनिक राशिफल
दिन शांत रहेगा। पिछले सप्ताह के व्यस्त कार्यक्रम से थोड़ी राहत मिलेगी,जो अच्छी लगेगी। आपके वरिष्ठ अधिकारी आप पर नजर रखे हुए हैं ,इसीलिए अधिक मेहनत करें। कुछ अनापेक्षित निजी मुद्दे आपके सामने आ सकते हैं ,उनसे आपको आश्चर्य तो जरुर होगा,लेकिन आप संतोषजनक तरीके से उन्हें सँभालने में कामयाब होंगे। 
 
कन्या स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप कुछ तनाव में लग रहे हैं। फिटनेस के लिए बाहर मैदान में खेले जाने वाले खेल जैसे तैराकी और योग आदि का अभ्यास करें। अपने फेफड़ों की क्षमता बढ़ाने और मांसपेशियों को पुष्ट करने के लिए ऐसा नियमित रूप से करें। बहुत ठंडा मौसम हो तो न करें,नही तो नुक्सान भी हो सकता है। ऐसी स्थिति में जिम में जाकर ट्रेनर के अनुसार हलकी-फुलकी एक्सरसाइज करें। 
 
कन्या प्यार और संबंध राशिफल
आप अभी हाल ही में किसी के साथ रोमांटिक रिश्ते में बंधे हैं। वैसे आप इस व्यक्ति को पहले से भी जानते हैं लेकिन इनकी कई कमियों को देखकर आपको अब आश्चर्य हो रहा है ,जो आपके सामने अब आई हैं। वह आपकी उम्मीदों को समझने और उनपर खरा उतरने की कोशिश में नाकाम रहा है। आपको उसे कुछ समय देना होगा। धीरे धीरे ही सही लेकिन वह आपको जरुर समझना शुरू करेगा। 
 
कन्या कैरियर और धन राशिफल
आज का दिन काफी मुश्किलो से भरा रह सकता है और आपको सख्त नियमो का पालन करते हुए काफी कठिनं परिश्रम करना पड़ेगा , लेकिन यह आपके भविष्य की योजनाओं के लिए एक ठोस आधार बनाने में मदद करेगा। आज का परिश्रम आपको भविष्य में फल देगा। हो सकता है की आप अपने सहयोगी की जिम्मेदारी भी ले। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »