सिंह दैनिक राशिफल
आप एक साधारण आदमी हैं और इसीलिए आप संबंधों में कोई चालाकी नही करते। इससे आपको कई बार नुक्सान भी उठाना पड़ता है लेकिन यह सब अधिक समय तक नही चलेगा ,आखिर में चालाकी के स्थान पर आपकी सरलता की ही जीत होगी। अपनी संवेदनाओं को नियंत्रण में रखें। करीबियों के साथ अच्छा वक़्त बिताने की सम्भावना बनी हुई है।
सिंह स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप अपने रूटीन को बदलने के बारे में सोच रहें हैं। लेकिन अच्छी तरह से सोचे बिन इसे न बदलें। आप भविष्य के बारे में सोचते हुए अपने वर्त्तमान को भुला देते हैं। इससे बचें। अपनी वर्तमान जीवनशैली में फिलहाल कोई बदलाव न करें,उस का मजा लें। अगर आप अकेले रह रहें हैं तो आपकी सेहत पूरी तरह आपके हाथों में है।
सिंह प्यार और संबंध राशिफल
इस बात की बहुत आशंका है कि कोई तीसरा आदमी किसी गलत इरादे से आपके सम्बन्ध में दखलंदाजी करने की कोशिश करेगा। यह कोई ऐसा आदमी है जिसपर आप विश्वास भी करते हैं और आप इसपर निर्भर भी हैं। इसीलिए वह अगर आपके पार्टनर के बारे में कोई भी सूचना दे तो पहले उसकी छानबीन कर लें। आप अपने पार्टनर की वजह से इर्ष्या का कारण बन सकते हैं। आपको केवल अपनी ही भावनाओं पर भरोसा करना होगा।
सिंह कैरियर और धन राशिफल
आज का दिन उनके लिए उपयुक्त है जो की रचनात्मक कार्य से जुड़े हुए है। आपके सुझाव आपको नये अनुबंध दिलाएंगे जिससे आपकी बैंक में जमा राशि में विस्तार होगा। कलाकार , संगीतज्ञ , फिल्म निर्माता , फोटोग्राफर एवं लेखक अपने अपने कार्य क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे और जो लोग अन्य क्षेत्रो में हैं अगर वह अपने काम में कुछ नवीनता या कुछ रचनात्मकता लाएं तो वो भी आगे बढ़ सकते है।