29 Mar 2024, 04:01:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कुंभ' राशि के जातकों का 25 दिसम्‍बर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 25 2020 12:11AM | Updated Date: Dec 25 2020 12:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कुंभ दैनिक राशिफल
लम्बे समय के बाद आज आपको रहत महसूस होगी। किसी महत्वपूर्ण खबर से ख़ुशी मिलेगी। यदि माता-पिता हैं तो बेटे/बेटी के लिए सुयोग्य वर मिल सकता है। किसी लंबित अदालती मामले का फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। करियर के मामले में छोटे से प्रयास से बड़ी सफलता मिलनी तय है। आज से जिन्दगी वापस पटरी पर आती दिख रही है ,प्रियजनों के साथ खुश रहें। 
 
कुंभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपकों अपनी स्वास्थ्य सम्बन्धी आदतें सुधारनी होंगी नही तो आपकी सेहत खराब हो सकती है,अगर एक बार आपकी सेहत खराब हो गई तो आप आसानी से इसे संभाल नही पायेंगे। अपने लिए व्यवहार और डाइट सम्बन्धी पैटर्न का एक खाका सा बना लें और हर रोज यह देखें कि आप इससे अलग नही तो जा रहें हैं। हालाँकि यह आपके लिए मुश्किल हो सकता है लेकिन अगर स्वस्थ रहना चाहते हैं तो केवल ताजा पका हुआ खाना ही खाएं। 
 
कुंभ प्यार और संबंध राशिफल
आप काफी भावनात्मक हैं और संभावना है कि आपको अपने जैसे ही कोई भावनात्मक और उत्साही बन्दा भी मिल जाए लेकिन आपको उसके साथ नही चलना है क्योंकि उससे आपके हाथ निराशा ही लगेगी। ये तो आपको पता ही है कि आकर्षण भी चुम्बक के विपरीत ध्रुवों में ही होता है। आप अपनी अपेक्षाओं को थोडा कम करें और अपने स्तर के लोगों के साथ ही दोस्ती बढाने की उम्मीद करें। हो सकता है आप बाद में उनके साथ बिज़नेस भी कर पायें। 
 
कुंभ कैरियर और धन राशिफल
आपका धैर्य से अब लाभ मिलने लगा है। आप एक लंबे समय से इसके लिए इंतजार कर रहे थे , जिसके लिए आपने कभी अपनी मेहनत को पीछे नहीं रखा और अवसरों की तलाश करते रहे। धीरे-धीरे जो आप चाहते थे वो आपको मिल रहा है। आप संयमित रहे। इन लाभों का आनंद लें , लेकिन साथ ही साथ आसपास के लोगों से विनम्र रहे। आप किसी यात्रा पर जा सकते है एवं अपने आपको उपहार दे सकते है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »