24 Apr 2024, 15:53:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कुंभ' राशि के जातकों का 22 दिसम्‍बर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 22 2020 12:41AM | Updated Date: Dec 22 2020 12:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कुंभ दैनिक राशिफल
आज आपका मूड बदलता रहेगा। आप खुद भी यह नही समझ पायेंगे कि आप ऐसा क्यों महसूस कर रहे हैं और इस स्थिति को कैसे बदलें ? आपके इस प्रकार के व्यवहार से दुसरे भी उलझन में रहेंगे। फिर भी,किसी भी स्थिति में इमानदार बनें रहें क्योंकि इसी से आपको अपने लक्ष्य पूरे करने में मदद मिलेगी। आज सब चीजों को हल्के में लें और खुद को बस निरीक्षक की भूमिका तक सीमित रखें। 
 
कुंभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपके आसपास कोई आज बीमार अनुभव कर रहा है ,आपको उसकी काफी देखभाल करनी पड़ सकती है लेकिन चिंता न करें। आपके उसकी मदद करने से आपका भी कुछ अच्छा ही होगा। आपको आज छोटे –मोटे संक्रमणों से सावधान रहना होगा। आपके लिए अपनी खुद की या किसी करीबी की छोटी छोटी स्वास्थ्य समस्याओं को नजरंदाज करना भविष्य में महंगा साबित हो सकता है। 
 
कुंभ प्यार और संबंध राशिफल
अब यह जरुरी है की आप अपनी आवश्यकताओं और इच्छाओं को स्पष्ट तरीके से अपने साथी को बताएँ। आपका संचार काफी अस्पष्ट रहा है , जिसने प्रेम और रिश्तो में भ्रम की स्थिति पैदा की है। आज का दिन सभी गलतफहमी को दूर करने और अपने रिश्ते के जीवन की शक्ति को नवीनीकृत करने के लिए एकदम सही है। अपने साथी से कुछ सीख सकते हैं , जो की पूरी तरह से अनपेक्षित और आप को आश्चर्य चकित करने वाला होगा। 
 
कुंभ कैरियर और धन राशिफल
अगर आप इसे बारे में सतर्क और जागरूक रहे की दूसरे क्या कर रहे हैं , तो आप अपने व्यक्तिगत काम में बेहतर तरीके से सुधार कर सकते हैं। उनकी चिंताओं को समझने की कोशिश करे और एक तारतम्य स्थापित करे की आप क्या चाहते है और उन्हें क्या चाहिए। अतीत में की गई निवेश की गलतियाँ का भुगतान अब आपको करना पड़ सकता है , लेकिन आप अपनी समझदारी से स्थिति को संभाल सकते है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »