25 Apr 2024, 03:59:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कन्या' राशि के जातकों का 22 दिसम्‍बर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 22 2020 12:37AM | Updated Date: Dec 22 2020 12:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कन्या दैनिक राशिफल
आपको मदद की जरुरत है और आप जितनी जल्दी यह बात समझ लेंगे उतना ही अच्छा है। समय रहते किसी दोस्त या मेंटर से मिली मदद से आप फिर से जीवन में आपस आ पायेंगे। जिन बदलावों का आप विरोध करते आ रहे हैं ,उनकी महत्ता आपको अब समझ में आएगी और आप खुद उन्हें करने की प्रक्रिया शुरू करेंगे। अपनी व्यवाहरिक जरूरतों के रास्ते में अपने अहम को न आने दें। 
 
कन्या स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज आप बहुत अच्छे स्वास्थय और तनावरहित मूड का आनंद लेंगे। इस समय का उपयोग अपनी किसी अच्छी-खासी शारीरिक मेहनत वाली गतिविधि के लिए करें जो आपको अच्छी लगती है। बाल गेम का मजा लें या जिम में पसीना बहायें। स्वस्थ शरीर के कारण आप खुशमिजाज रहेंगे,इसीलिए दोस्तों के साथ मिल-बैठने के लिए बहुत अच्छा दिन है। 
 
कन्या प्यार और संबंध राशिफल
आपका आज का दिन बदलाव , क्रांति और उत्कट भावनाओं के नाम रहेगा। आप अब हाथ पर हाथ धरकर बैठने और किस्मत के भरोसे रहने की बजाय खुद कुछ करना चाहेंगे। आपकी कोशिशें लक्ष्य की ओर केन्द्रित होंगी। आपकी भावनाओं की तीव्रता से आपके पार्टनर भी प्रभावित होंगे। रोमांटिक मामलों में आपको अपने दिल की सुननी चाहिए। ये आपके जीवन को एक नयी दिशा देंगे। 
 
कन्या कैरियर और धन राशिफल
छात्रों के लिए, यह किसी भी परीक्षा में उतरने लिए एक अच्छा दिन है। सफलता आपके साथ है। पेशेवरों के लिए, आपके कार्य स्थल पर एक सकारात्मक दिन होगा। लंबित मुद्दों का हल मिलेगा। अगर आपको लगता है की वेतन वृद्धि के लिए आज का दिन उपयुक्त है तो अपने उच्च अधिकारियो से बात करने का दिन आज अच्छा है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »