20 Apr 2024, 16:40:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करें ये 5 उपाय, धन से भर जाएगा आपका खजाना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 21 2020 12:32AM | Updated Date: Dec 21 2020 12:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

किसी भी व्यक्ति के अच्छे जीवन के लिए उसके आर्थिक पक्ष का मजबूत होने आवश्यक होता है। व्यक्ति की आर्थिक मजबूती समाज में उसकी इज्जत को बढ़ाती है। हर इंसान माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं. कई बार कुछ लोग तो थोड़े-बहुत परिश्रम के बाद ही मालामाल हो जाते हैं। और वहीं कुछ लोग कठिन परिश्रम करने के बाद भी दो जून की रोटी तक नहीं जुटा पाते है. और परेशानियों में ही जकड़े रहे हैं। वहीं वो लोग जिन्हें कम परिश्रम करने अथवा परिश्रम ना भी करने पर आश्चर्यजनक धनलाभ होता रहता है उन लोगों पर माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

धन प्राप्त के लिए करें ये उपाय

1. धन की प्राप्त के लिए लोग प्रतिदिन सुबह के समय कुछ समय के लिए धार्मिक भजन सुनें। ऐसा करने से आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। अपने घर मे धन धान्य और सुख समृद्धि बनी रहेगी।

2. आपके घर के पूजाघर में किसी देवी अथवा देवता की स्थापित मूर्ति हैं तो उसकी पूजा हर रोज करना आवश्यक है। देवी देवता की मूर्ति पर धूल मत जमने दें। पूजाघर की अच्छी तरह से सफाई करें।

3. किसी भी स्थिति में अपने घर बिस्तर पर बैठकर कभी भोजन न करें। बिस्तर पर भोजन करने से व्यक्ति को बुरे सपने आते हैं। और घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास हो जाता है।

4. घर अथवा मंदिर में आरती, दीपक, पूजा, अग्नि जैसे पवित्रता के प्रतीक साधनों को कभी मुंह से फूंक ना मारें। ऐसा करने से घर की परेशानियों में इजाफा हो सकता है।

5. घर में ऐसी व्यवस्था करें की सूर्य के प्रकाश की किरणें आपके घर के पूजाघर में अवश्य पहुंचे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »