20 Apr 2024, 02:41:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'सिंह' राशि के जातकों का 18 दिसम्‍बर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 18 2020 12:13AM | Updated Date: Dec 18 2020 12:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिंह दैनिक राशिफल
आज कोई अप्रत्याशित और काफी दबाव वाला काम मिलेगा लेकिन आप चिंता ना करें,आप आसानी से ओइसे पूरा कर लेंगे और आपको सबकी प्रशंसा भी मिलेगी। ऐसा हो सकता है कि घर पर अचानक बहुत सारे मेहमान आ जाएँ या बॉस आपको अंतिम समय पर कोई महत्वपूर्ण काम सौंप दें। स्थिति चाहे जो हो,आप बहुत अच्छे से संभल लेंगे। 
 
सिंह स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपसे कितना भी तेज गति से काम करने की उम्मीद क्यों की जाए आप आराम से सब काम पूरे काम कर पायेंगे हालाँकि यह आपको भी मानना होगा कि अगर आपका मूड अच्छा रहे तो आप समस्याओं को और भी अच्छे तरीके से सुलझा पायेंगे। इससे आपको नए जोश की अनुभूति भी होगी। आपको ठंड या इसी तरह की कोई अन्य तकलीफ हो सकती है जो कम समय तक रहने पर भी तकलीफ देगी। इसका ध्यान रखें कि आप क्या छू रहें हैं और कई बार अपने हाथ धो लें। 
 
सिंह प्यार और संबंध राशिफल
शायद आप जितना संभाल सकते हैं आपके पास फिलहाल उससे कहीं ज्यादा है। आपके पास काफी काम होने के साथ साथ कई सारे अफेयर भी हैं। इनके चलते आपको अपने काम के साथ समझौता करना पड़ सकता है जिससे आपको भविष्य में काफी परेशानी हो सकती है। अपने पार्टनर के साथ ईमानदार रहें और आपके पास जो है उसी में तसल्ली रखें। 
 
सिंह कैरियर और धन राशिफल
आज के दिन आपको अपने सहकर्मियों के साथ सतर्कता बरतनी जरुरी है। कुछ तर्क वितर्क और विवाद के कारण आपके दफ्तर का माहौल ख़राब हो सकता है इसलिए बेफाल्तू के वाद विवाद से अपने को बचाकर रखे। आज के दिन कुछ क्षेत्रों में उच्च अधिकारीयों से आपके विचार अलग हो सकते है हालाँकि धातु या कृषि उत्पाद में निवेश आप के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »