23 Apr 2024, 14:21:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'वृश्चिक' राशि के जातकों का 18 दिसम्‍बर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 18 2020 12:10AM | Updated Date: Dec 18 2020 12:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वृश्चिक दैनिक राशिफल
अपने सब विचारों को एक साथ रखकर सोचें,इससे जो निष्कर्ष निकलेगा ,उससे आपको स्थितियों से निपटने में काफी मदद मिलेगी। अपने आप को उन चीजों में ना फंसने दें जिनमे आप विश्वास नही रखते। इन्हें छोड़कर आगे बढ़ जाएँ। इधर –उधर की हांकना आपकी आदत नही है ,लेकिन कई बार आपको ना चाहते हुए भी यह करना पड़ता है। 
 
वृश्चिक स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज का दिन आराम के नाम कर दें। काफी संभावना है कि आप आज का दिन खुद की अतिरिक्त देखभाल में बिताएं। अपने लिए एक ब्यूटी सेशन बुक करें या स्पा की सेवाएँ लें ,आज यह काफी प्रभावी होगा। आप बहुत जल्दी चमकते हुए और ग्लैमरस दिखेंगे। आपके आसपास सभी लोग आपके इस ब्यूटी और वेलनेस सेशन के बाद आपसे प्रभावित हुए बिन नही रह पायेंगे। 
 
वृश्चिक प्यार और संबंध राशिफल
आप जितना समय अपने पार्टनर को देना चाहते हैं , अपने व्यस्त सेड्युल तथा कई बाहरी कारणों के चलते उतना समय नही दे पायेंगे। आपका अधिकतर समय अपनी प्रोफेशनल कमिटमेंट पूरी करने में ही निकल जाएगा। अपनी भावनाएं अपने पार्टनर को बताना न भूलें और आप पायेंगे कि वह आपकी सोच से भी कहीं अधिक समझदार हैं। 
 
वृश्चिक कैरियर और धन राशिफल
आज आप जो भी कार्य करेंगे , सफलता आपके कदम चूमेगी। अगर आप एक प्रतियोगी परीक्षा में बैठे थे तो आज आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा। आज का दिन पदोन्नति या अधिक जिम्मेदारी लेने के बारे में अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विचार विमर्श आरंभ करने के लिए उपयुक्त है। आपको इस बहुत ही अनुकूल दिन का लाभ लेने के लिए अपने सभी प्रयासों पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »