18 Apr 2024, 13:30:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कर्क' राशि के जातकों का 18 दिसम्‍बर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 18 2020 12:09AM | Updated Date: Dec 18 2020 12:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कर्क दैनिक राशिफल
आज का दिन संकेत दे रहा है कि आज आप खूब आनंद उठाएंगे,लेकिन बेहतर यही होगा कि सुबह कुछ समय निकालकर अपने कल के शेष कार्यों को पूरा कर लें। अपने कार्यकर्म की योजना अपने परिजनों के कार्यक्रम के अनुसार ही बनाएं ताकि बाद में कोई ग़लतफ़हमी या समस्या ना आये। 
 
कर्क स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज आपकी शारीरिक सेहत थोड़ी सी अप्रत्याशित ही रहेगी लेकिन आप अचानक आई इस स्थिति से निपटने के लिए अपनी मानसिक शक्ति का उपयोग अच्छे से कर पायेंगे। आप यह भी समझ पायेंगे कि स्वस्थ मन की बदौलत सब कुछ किया जा सकता है क्योंकि आप अपने स्वास्थ्य में दिक्कत के बावजूद अपनी मानसिक शक्ति के कारण अपने सब निर्धारित काम समय से पूरे कर पायेंगे। 
 
कर्क प्यार और संबंध राशिफल
आज आपके पार्टनर काफी तनाव में होंगे और उन्हें संभालने के लिए आपको अपनी सारी समझ और सारी सहानुभूति काम में लानी होगी। वह अपनी निराशा आप पर निकाल सकते हैं। अगर आप भी आप पर भावनात्मक होकर ही रियेक्ट करेंगे तो स्थिति बिगड़ सकती है। आपको अपने पार्टनर को संभालने के लिए कुछ समय तक अपनी भावनाओं को काबू में रखना होगा। 
 
कर्क कैरियर और धन राशिफल
आप एक आकर्षक आभा और मीठी वाणी के स्वामी है। इन अलंकारो की वजह से आप अपना रास्ता खुद बना सकते है। आपका बच्चों का सा रवैया हर जगह खुशी फैलाता है और सबके लिए बहुत आसान परिस्थितियों का निर्माण होता है , और आप अपने चुटकुलों और हास्य से सबके मनोविज्ञान को प्रभावित करते है , जो आपके मुख मंडल से अनायास ही निकल पड़ते है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »