17 Apr 2024, 02:17:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कर्क' राशि के जातकों का 15 दिसम्‍बर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 15 2020 12:07AM | Updated Date: Dec 15 2020 12:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कर्क दैनिक राशिफल
आज आपकी किस्मत चमकने का दिन है। सितारे कहते हैं कि आज आपको कोई विशेष काम करना पड़ सकता है। आज अपने किसी नजदीकी व्यक्ति को खुश कर दें,आपकी किस्मत का ताला खुल जाएगा। फिर भी आज किसी को उधार ना दें ,वापस नही मिल पायेगा। स्वास्थ्य सम्बन्धी दिक्कतें आज नही होंगी। 
 
कर्क स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज का दिन आपके स्वास्थ्य और फिटनेस कार्यक्रम में बदलाव के लिए बिलकुल उपयुक्त है। आप आज नई शारीरिक एक्सरसाइज और दुसरे कार्यकलाप शुरू कर सकते हैं। आज आपमें अपने स्वास्थ्य की विशेष देखभाल का जोश देखने को मिलेगा हालाँकि आपको यह भी समझना चाहिए कि आपका मानसिक स्वास्थ्य काफी हद तक शारीरिक स्वास्थ्य से जुड़ा है और एक में दिक्कत होने पर दूसरा ठीक नही रह सकता। 
 
कर्क प्यार और संबंध राशिफल
आपको बहुत दिनों से जिसका इन्तजार था वो आपके करीब है। आप बहुत दिन से जो कल्पनाएँ कर रहे थे आज वे सच साबित हो सकती हैं। आप इस सम्बन्ध में गंभीरता से आगे बढ़ेंगे और यह सामान्य से कहीं अधिक आगे जाएगा। आपको इस सम्बन्ध को बनाये रखने के लिए जिन्दगी को बेह्तर बनाने के अन्य अवसरों को छोड़ना पड़ सकता है। 
 
कर्क कैरियर और धन राशिफल
आप एक शांतिपूर्ण मानसिक स्थिति में हैं और आज अपने काम पर ध्यान केंद्रित करना आसान रहेगा। आज अपने करियर के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्णय लेने में आप सक्षम होंगे , लेकिन अपने वरिष्ठ अधिकारियों से समर्थन की कमी की वजह से आप थोड़ा पीछे हटने को मजबूर होंगे इसलिए आप उन्हें मनाने के लिए प्रयास करें ताकि सब अच्छी तरह से पूर्ण हो और आप ख्याति एवं धन प्राप्ति की तरफ अग्रसर हो। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »