25 Apr 2024, 22:08:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मीन' राशि के जातकों का 14 दिसम्‍बर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 14 2020 12:10AM | Updated Date: Dec 14 2020 12:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मीन दैनिक राशिफल
आज आप थोड़े से अभिमान में रहेंगे और उसी के प्रभाव में रहकर सोचेंगे और काम करेंगे। इसी के कारण आप किसी बड़े अधिकारी से बात करते हुए आँखें नही मिला पायेंगे। यह अच्छा होगा या बुरा,यह आज आपको सोचना है ,हमारी सलाह यह है की आज अपने दिमाग की सुनें। व्यवहार कुशलता का परिचय दें। 
 
मीन स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपको यह बात बहुत ध्यान देकर समझने की आवश्यकता है कि आपका स्वास्थ्य आपकी संपत्ति है और आपको इसका बहुत ध्यान रखना है। आज स्वास्थ्य सम्बन्धी कोई कार्यक्रम,कोई खेल या कोई अभ्यास –कक्षा शुरू करने के लिए बहुत अच्छा दिन है। तैराकी या पानी सम्बन्धी कोई अन्य कार्यकलाप विशेष लाभकारी होंगे। अगर आप आज स्वास्थ्य सम्बन्धी कोई कार्यक्रम शुरू करते हैं तो उसकी सफलता की संभावनाएं अधिक होंगी। 
 
मीन प्यार और संबंध राशिफल
आज आपके सम्बन्ध को एक नया रूप मिलेगा। आप पूरा दिन अपने पार्टनर के साथ बिताएंगे और आपको उनकी कुछ नई खूबियाँ भी पता चलेंगी जिससे आपकी ख़ुशी दुगुनी हो जायेगी। आप उनके प्रति बेहद लगाव महसूस करेंगे और आगे चलकर उनके साथ विवाह का फैसला भी ले सकते हैं। हालाँकि कुछ चुनौतियां आपके सामने आ सकती हैं , उनसे आपको सावधान रहना होगा। 
 
मीन कैरियर और धन राशिफल
आप समस्या पैदा नहीं करते , लेकिन आज आप अपने को घिरा हुआ पाएंगे। आप अपना आपा खो सकते है। आप अपने को शांत बनाए रखे और समस्याओं को एक एक करके निपटे। आपको देर तक अपने कार्यालय में कार्य करना पड़ सकता है। शाम तक की अपनी प्रतिबद्धताओं को रद्द कर दे। अपने कार्य को ढंग से समाप्त करने की और ध्यान लगाएं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »