29 Mar 2024, 05:05:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कन्या' राशि के जातकों का 09 दिसम्‍बर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 9 2020 12:09AM | Updated Date: Dec 9 2020 12:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कन्या दैनिक राशिफल
लम्बे समय के बाद आज आपको रहत महसूस होगी। किसी महत्वपूर्ण खबर से ख़ुशी मिलेगी। यदि माता-पिता हैं तो बेटे/बेटी के लिए सुयोग्य वर मिल सकता है। किसी लंबित अदालती मामले का फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। करियर के मामले में छोटे से प्रयास से बड़ी सफलता मिलनी तय है। आज से जिन्दगी वापस पटरी पर आती दिख रही है ,प्रियजनों के साथ खुश रहें। 
 
कन्या स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज का दिन आराम के नाम कर दें। काफी संभावना है कि आप आज का दिन खुद की अतिरिक्त देखभाल में बिताएं। अपने लिए एक ब्यूटी सेशन बुक करें या स्पा की सेवाएँ लें ,आज यह काफी प्रभावी होगा। आप बहुत जल्दी चमकते हुए और ग्लैमरस दिखेंगे। आपके आसपास सभी लोग आपके इस ब्यूटी और वेलनेस सेशन के बाद आपसे प्रभावित हुए बिन नही रह पायेंगे। 
 
कन्या प्यार और संबंध राशिफल
आज नए सबंध बनाने का दिन है। आपको इसके लिए कोशिश करनी चाहिए। आज नए सम्बन्ध ,नई दोस्ती या नई पार्टनरशिप की शुरुआत हो सकती है। आज आप बहुत सारे सामजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे जहां आपको अपने संभावित दोस्त या पार्टनर मिल सकते हैं लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि नए दोस्त बनाने के बाद अपने पुराने करीबी दोस्तों की उपेक्षा न करें। 
 
कन्या कैरियर और धन राशिफल
जैसे जैसे दिन आगे की और बढ़ेगा ये और बेहतर होता चला जाएगा। आपने पिछले कुछ दिनों में जो निराशाओं का अनुभव किया है , उनका अंत हो जाएगा और आप आशावादिता की ताजा हवा में सांस ले सकते हैं। आपके वरिष्ठ अधिकारी आपकी क्षमता के अनुरूप कठिन मुद्दों से निपटने के लिए आपको पुरस्कृत भी कर सकते है , और इस समय आप किसी भी बिंदु पर अपने शीर्ष प्रबंधन से लेकर अपने से निचले अधिकारियो से अपनी राय या अपनी बात रख सकते है जिसके लिए ये समय उपयुक्त है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »