20 Apr 2024, 00:38:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'धनु' राशि के जातकों का 07 दिसम्‍बर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 7 2020 12:08AM | Updated Date: Dec 7 2020 12:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

धनु दैनिक राशिफल
अपने स्वतंत्र विचारों को अभिव्यक्त कर दें लेकिन आवाज को नीची रखें। पुरानी बातों में उलझे रहने के स्थान पर बदलाव के लिए जो कुछ जरूरी है उसपर फोकस करें। इस समय बेहतर यही होगा कि आप जिनके साथ रहते हैं उनके साथ विवादों में पड़ने की बजाय विवादों से दूर ही रहें। 
 
धनु स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
अगर आप किसी स्वास्थ्य सम्बन्धी परियोजना पर काम कर रहे हैं या इसी के बारे में कुछ नया शुरू करने की सोच रहे हैं तो आपको उम्मीद से कहीं जल्दी सफलता मिलने की संभावनाएं बनी हुई हैं। लेकिन अपनी प्रगति का रिकॉर्ड रखें और कुछ गलत होने पर समाधान तैयार रखें। आपको इन सब प्रयासों के लिए भी प्रशंसा मिलेगी। 
 
धनु प्यार और संबंध राशिफल
आप किसी अलग संस्कृति या किसी दुसरे देश के रहने वाले/वाली के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। आप इस आदमी के लिए काफी उत्सुक और भावनात्मक अनुभव करेंगे। जब आप इस आदमी के साथ होंगे तो आपको बाकी दुनिया से कोई मतलब नही रह जाएगा। अगर भगवान् ने चाहा तो इस सम्बन्ध को जल्दी ही कोई ठोस रूप भी मिल सकता है। 
 
धनु कैरियर और धन राशिफल
आज आपके मितव्ययी होने की संभावना हैं, और आप एक असाधारण अवस्था में रहेंगे। आप एक महंगी कला की वस्तु खरीद सकते है क्यों की आप कला के पुजारी है। आप अपने पास के किसी व्यक्ति के लिए एक महंगा उपहार खरीद सकते है जो की उस व्यक्ति को आश्रयचकित् कर सकता है। आपके कार्यस्थल में सब कुछ सुचारू रूप से चलेगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »