26 Apr 2024, 02:48:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कन्या' राशि के जातकों का 07 दिसम्‍बर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 7 2020 12:08AM | Updated Date: Dec 7 2020 12:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कन्या दैनिक राशिफल
आप अपने दोस्त की गलती की जिम्मेदारी खुद लेने पर तुले हुए हैं ,लेकिन इसके नतीजों के बारे में भी सोच लें। किसी कानूनी पचड़े में भी पड़ सकते हैं। कोई ऐसी घटना होगी जो आपको कभी ना भूलने वाला सबक देगी। कुछ अलग दिखें,कपड़े या अपना बाल बनाने का तरीका बदल लें। 
 
कन्या स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपको अपने खाने की ओर तुरंत ध्यान देना होगा। आप कई दिन से कुछ ज्यादा खा रहे हैं और बहुत अस्वास्थ्यकर खाना खा रहे हैं और चाहे आपको यह अनुभव बेशक न हो लेकिन इससे आपकी सेहत काफी प्रभावित हो रही है। दरअसल आपके शरीर और मन में इकट्ठे हो रहे तनाव का मूल कारण जंक फ़ूड है। जब तक आप अपने खाने का पैटर्न नही बदलते आपकी रिलैक्सेशन की तकनीकें विशेष फायदेमंद नही होंगी। 
 
कन्या प्यार और संबंध राशिफल
आप आज अपने पार्टनर के लिए अपना प्यार काफी खर्चीले तरीके से सार्वजनिक रूप से दिखा सकते हो। आप अपने पार्टनर की उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए एक सरप्राइज पार्टी भी रख सकते हो। इन योजनाओं में छोटी मोटी बाधाएं आ सकती हैं लेकिन आपके पार्टनर को उनकी ख़ुशी में आपके शामिल होने और आपके गहरे प्यार को लेकर कोई संदेह नही रह जाएगा। 
 
कन्या कैरियर और धन राशिफल
आज के दिन आपका जोर निवेश और धन पर रहेगा। अपने आप पर नियंत्रण रखे ! आज के दिन सम्पति के बारे में खोज खबर कर सकते है पर किसी भी तरह के धन वृद्धि उद्यम में न फंसे। वेतन वृद्धि के लिए अपने वरिष्ठ अधिकारीयों पर दबाव न डाले। इसके लिए अभी सही समय नहीं है। उत्तम रहेगा की अपने वर्तमान संगठन में अधिक ज्ञान प्राप्त करने की कोशिश करे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »