25 Apr 2024, 04:32:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मेष' राशि के जातकों का 07 दिसम्‍बर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 7 2020 12:05AM | Updated Date: Dec 7 2020 12:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेष दैनिक राशिफल

आप उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं और आज आपको इसके लिए कई अच्छी संस्थाओं से प्रस्ताव भी मिलेंगे। छात्रवृति भी मिल सकती है। कोई आपका फायदा उठाने की ताक में है, प्रारम्भिक व्यवस्था करते हुए और सूचनाएं एकत्र करने में सावधान रहें। 

 

मेष स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल

अब आपके लिए खुद को संवारने और खुद का ध्यान रखने का समय है। आप अपनी अच्छी सेहत को हलके में लेते रहे हैं लेकिन अब आपको यह समझना होगा कि छोटी समस्याओं को नजरअंदाज कर देने से वे भविष्य में बड़ी समस्याओं में बदल जायेंगी। आप आज तक किसी भी स्वास्थ्य सम्बन्धी तकलीफ में घरेलू नुस्खों से ही काम चलाते रहे हैं और इससे आपको फायदा भी हुआ है लेकिन अब आपको अपनी समस्याओं के संतोषजनक समाधान के लिए डॉक्टर की मदद लेनी पड़ सकती है। 

 

मेष प्यार और संबंध राशिफल

आपकी लव लाइफ कुछ ठहरी हुई सी है। आपको ऐसे लोगों के साथ समय बिताना चाहिए जो सिंगल और काफी अलर्ट हैं। इससे आपको यह पता चलेगा कि जिन्दगी में किसी का साथ पाने की बजाय और भी बहुत सी चीजें की जा सकती हैं। अगर आप बिलकुल अकेले हैं तो अपने जीवन में किसी का स्वागत करने के लिए नये टिप्स इकट्ठे कर सकते हैं। 

 

मेष कैरियर और धन राशिफल

आपके कार्य क्षेत्र या करियर में परिवर्तन आने के संकेत हैं। अगर आप अपनी नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे है, तो आज आपके अंतिम कदम उठाने की संभावना है। हो सकता है की आप अपना प्रशिक्षण संस्थान भी खोले जो की आप लंबे समय से करना चाहते थे। इस प्रक्रिया में, आपको कुछ जोखिम भी लेने पड़ सकते है , पर ये भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »