28 Mar 2024, 19:36:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मिथुन' राशि के जातकों का 05 दिसम्‍बर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 5 2020 12:11AM | Updated Date: Dec 5 2020 12:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मिथुन दैनिक राशिफल
आपकी एकाग्रता और विचारशक्ति इस समय अपने चरम पर है और इसीलिए आप अपने आसपास के लोगों की स्थिति के बारे में और भी संवेदनशील हैं। इससे आपको पिछले कुछ मतभेद सुलझाने में मदद मिलेगी। आप किसी ऐसे व्यक्ति के सम्पर्क में आ सकते हैं जिससे आप काफी पहले अलग हो गए थे। यह समय आपसी मतभेद भुलाकर आगे बढने का है,व्हाहे इसके लिए आपको कुछ झुकना ही क्यों न पड़े। 
 
मिथुन स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप अपने आसपास की चीजों को बदलने के लिए उत्साह से भरे हुए हैं लेकिन जरा शांति से बैठकर यह भी सोचें कि क्या उन्हें बदले जाने की वाकई कोई जरुरत है भी ?आप अब जो भी प्रोजेक्ट हाथ में लेंगे, उनमे आपकी सफलता तो तय है लेकिन यह किसी और को तय करने दें कि आपको करना क्या है। आज आप दृढ संकल्प से भरे रहेंगे। 
 
मिथुन प्यार और संबंध राशिफल
इस समय आपको अपने संबंधों से एक कदम पीछे हटकर अपने जीवन की बड़ी तस्वीर को ध्यान से देखना चाहिए। आप पायेंगे कि आप एक तरह की भूलभुलैया में फंसे हुए है और इससे आप यह तक भी नही समझ पा रहे कि आप वास्तव में अपने सम्बन्ध से क्या अपेक्षा रखते हैं। यह समय सारे अतिरिक्त कबाड़ को हटाकर अपने सम्बन्ध को स्पष्ट रूप से जांचने का है ताकि आप सही फैसले ले सकें। 
 
मिथुन कैरियर और धन राशिफल
आज आप अपने आप पर संदेह कर सकते है और अपनी खुद की क्षमता को नजरअंदाज कर सकते हैं। यह सब आपके असुरक्षित व्यवहार की वजह से है जिसे आपको नियंत्रित करना होगा। एक गहरे स्तर पर दूसरों के साथ संदेशो का आदान प्रदान करने का प्रयास करें। इससे न केवल आप उन लोगों के साथ बेहतर सम्बन्ध बना सकोगे बल्कि आप कार्य प्रणाली को भी बेहतर तरीके से समझ पाओगे और आपको अपनी बहुमूल्य स्थिति के बारे में भी जानने में मदद मिलेगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »