25 Apr 2024, 01:51:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कन्या' राशि के जातकों का 04 दिसम्‍बर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 4 2020 12:05AM | Updated Date: Dec 4 2020 12:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कन्या दैनिक राशिफल
आज का दिन सभी भावनात्मक और वास्तविक मुद्दों के मामले उतार चढाव भरा रहेगा। गृहों की चाल यह बता रही है कि आप सुबह भावनात्मक बने रह सकते हैं और सब चीजों के बारे में अपनी भावनात्मक प्रतिक्रिया के नजरिये से ही सोचेंगे। इससे कुछ गलत फैसलों की भी सम्भावना है लेकिन शाम तक सब ठीक हो जाएगा और आप और स्पष्ट तरीके से सोच और देख पायेंगे। 
 
कन्या स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज आपको वैकल्पिक चिकित्सा के फायदों के बारे में पता चलेगा। आप अपनी खराब सेहत के इलाज के तौर पर कई सारे नुस्खे आजमा चुके हैं परन्तु कोई विशेष फायदा नही हुआ है। आज आपको कोई ऐसा नुस्खा मिलेगा जिससे आपको वास्तव में आराम मिलेगा। आज प्रयोग करने से न डरें और वैकल्पिक उपाय अपनाकर देखें ,लाभ होगा। 
 
कन्या प्यार और संबंध राशिफल
जो आसपास ऐसे ही घूमते रहते हैं उन्हें कोई गंभीर नही समझ पायेगा क्योंकि यह घुमक्कड़ स्वभाव आपकी छवि के लिए खतरा बना हुआ है। आपको बहुत से लोग पसंद तो कर लेंगे लेकिन आपके बारे में गंभीरता से नही सोचेंगे क्योंकि आप यात्रा की जरुरत वाली नौकरी में होने के कारण घर पर बहुत कम समय दे पाते हैं। आपके पार्टनर की चिंता अपनी जगह सही है क्योंकि यात्रा करने के कारण आप घर को बहुत कम समय दे पायेंगे। 
 
कन्या कैरियर और धन राशिफल
आपकी कड़ी मेहनत और धैर्य की लंबी प्रतिबद्धता का फल आपको मिलने जा रहा है और एक बड़ा अवसर आपके करियर को आगे ले जाने के लिए आपको मिल सकता है। अंतः आपको अपनी प्रतिबद्धताओं का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा , हालांकि अन्य लोगों के योगदान को याद करे और न भूले और उनके साथ सदा विनम्र रहे। यह न केवल आपको लोकप्रिय बनाएगा बल्कि आपके भविष्य में भी मदद देगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »