19 Apr 2024, 15:57:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कर्क' राशि के जातकों का 04 दिसम्‍बर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 4 2020 12:05AM | Updated Date: Dec 4 2020 12:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कर्क दैनिक राशिफल
आपके आस पास कोई आपको व्यर्थ के पावर गेम में उलझाने की कोशिश करेगा। इससे बचने का रास्ता यही है कि आप खुद पर नियंत्रण रखकर ठंडे दिमाग से काम लें और किसी और की चालों का शिकार न बनें। इससे आप व्यर्थ की परेशानियों से भी बच जायेंगे। अगर आप सावधान रहेंगे तो बहुत सुंदर और चिंतामुक्त दिन गुजार सकते हैं। 
 
कर्क स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज आपको यह अनुभव होगा कि खुश रहना काफी हद तक शारीरिक स्वास्थ्य पर निर्भर करता है और अगर आप अपनी सेहत के लिए हानिकारक आदतों में लगे रहे तो आप किसी भी चीज का आनंद नही ले पायेंगे। आज का दिन उन बदलावों को दिनचर्या में शामिल करने के लिए बहुत अच्छा है जो आपको फिट रहने के लिए जरुरी हैं। इसीलिए आज ही उन्हें अपनाने का संकल्प लें। 
 
कर्क प्यार और संबंध राशिफल
आज अपने साथी के साथ बाहर जाने का उपयुक्त समय है। इस समय का कुछ हलकी फुलकी बातो से आनंद ले। किसी तरह की प्रतिबद्धता से बचे। साथ ही साथ अपने साथी की भावनाओ को तोलने की कोशिश न करे। आपका साथी भी जश्न के मूड में है और किसी तरह की प्रतिबद्धता से बचने की मुद्रा में है। हालाँकि अभी सब कुछ थोड़ा जल्दबाजी होगी। आपका ये रिश्ता बहुत गहरा हो कर फ़ैल सकता है या एक सिटी की तरह बजने के बाद टाय टाय फिस हो सकता है। अच्छे समय का आनंद उठायें। 
 
कर्क कैरियर और धन राशिफल
आज कार्यस्थल पर कई अलग तरह की स्थितियां आपके समक्ष आएंगी और आप इसके लिए बाध्य होगे की आप स्थितियों के अनुसार सही निर्णय लेकर आगे बढे। आज आपके काम की नैतिकता के लिए अतिरिक्त ध्यान देने की जरुरत है। अपने सहकर्मियों के साथ न चलने के कारण कुछ तनाव की स्थितियां सामने आ सकती है , लेकिन अपने मालिक की नजरो में आप आएंगे और उनका भरोसा भी जीतेंगे और इस चीज़ के कारण आपके करियर पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »