29 Mar 2024, 15:52:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'वृषभ' राशि के जातकों का 04 दिसम्‍बर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 4 2020 12:04AM | Updated Date: Dec 4 2020 12:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वृषभ दैनिक राशिफल
आज अपना और आपनी सेहत का ध्यान रखना ना भूलें। आज स्वास्थ्य सम्बन्धी किसी समस्या की आशंका बन सकती है। बहुत ठंडा भोजन खाने से बचें। अगर पहले से ही कोई स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे है तो और अधिक ध्यान रखें। वित्तीय दृष्टि से ना फायदा ना नुकसान वाली स्थिति रहेगी हालाँकि आज कोई बड़ा निवेश ना करना ही ठीक रहेगा। 
 
वृषभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप पेट के खराब होने से परेशान हो सकते हैं। इसीलिए तैलीय खाना कम खाने की कोशिश करें ,पानी भी खूब पीयें। शाम तक आपको कुछ बेहतर महसूस होगा। लेकिन जिनको पहले से इस प्रकार की कोई तकलीफ है,उनके लिए स्थिति गंभीर हो सकती है। 
 
वृषभ प्यार और संबंध राशिफल
हो सकता है कि आपके पार्टनर का दिमाग कुछ बदलावों के बारे में सोच रहा हो। उनकी रूचि अब जीवन को साहसिक तरीके से जीने में हो गई लगती है और इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए उन्हें कई तरह के प्रयोग करने पड़ेंगे। आपको भी अपनी खाने की आदतें या निवास बदलना पड़ सकता है। अगर आपका पार्टनर कुछ नया आजमाना चाहता है तो उसपर हँसे नही। 
 
वृषभ कैरियर और धन राशिफल
यह समय अपने कार्य क्षेत्र को दिशा या बदलाव देने का उचित समय है। कुछ समय से आप अस्थिरता को महसूस कर रहे है। नए और जोश भर देने वाले अवसर आज आपके सामने आ सकते है और आपको आशावादी रहकर उन्हें पकड़ना है। यह आपके कार्य क्षेत्र को पुनर्जीवित करने में मदद करेगा और आगे जाकर आपकी कार्य क्षेत्र संबंधित समस्याओं का निराकरण करने में मदद करेगा जो की आपके स्वास्थय पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »