19 Apr 2024, 23:09:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कुंभ' राशि के जातकों का 02 दिसम्‍बर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 2 2020 12:12AM | Updated Date: Dec 2 2020 12:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कुंभ दैनिक राशिफल
आप आज ऊर्जा से भरे हैं,आपके आकर्षण और कुशलता से आज घर-ऑफिस में सब प्रभावित होंगे। अपने दोस्तों या किसी ख़ास के साथ बाहर घुमने जाकर मजे करें। दिन शांत और तनावरहित रहेगा। आज अच्छा वित्तीय लाभ होने की सम्भावना तो बनी हुई है,लेकिन अपने खरीदारी के खर्चो पर भी नजर रखें। 
 
कुंभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपके नयन –नक्श आकर्षक हैं और आपको बस खुद को थोडा सा संवारने की जरुरत है। शरीर की मसाज करवाएं जिससे त्वचा में चमक आएगी ,हेयर कट करवा सकते हैं या नाखूनों के साथ कोई नया प्रयोग कर सकते हैं। यहा तक कि फूलों की पंखुड़ियों से भरे हुए टब में कुछ देर लेटने से भी आराम मिलेगा। खुद के लिए स्वास्थ्यकर मजे लेने में न हिचकें। आपको इसकी जरुरत भी है और आपको इसका पूरा हक़ है। 
 
कुंभ प्यार और संबंध राशिफल
आज से आप और आपके पार्टनर के बीच समझ और एडजस्टमेंट का एक नया दौर शुरू होने वाला है। आपके सम्बन्ध के सब जाले साफ हो चुके हैं और आप दोनों एक दुसरे को अब बहुत अच्छी तरह से समझने लगे हो। इससे आपका सम्बन्ध और मजबूत ही होगा। दिन आपके लिए काफी आशाएं लेकर आएगा। 
 
कुंभ कैरियर और धन राशिफल
आज आपको अत्यधिक खर्चो का सामना करना पड़ सकता है इसलिए नहीं की वो खर्चे दूर नहीं किये जा सकते थे बल्कि इसलिए की आप खुद उन खर्चो को करना चाहते थे। यह ठीक है की आप अपने मुश्किल समय के लिए पैसे बचाते है जो की बुद्धिमता वाला काम है लेकिन आज आप अपने या अपने किसी ख़ास व्यक्ति जो आपके बहुत निकट है के लिए किसी छोटी सी पार्टी का अयोजन कर सकते है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »