20 Apr 2024, 16:02:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'सिंह' राशि के जातकों का 01 दिसम्‍बर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 1 2020 12:06AM | Updated Date: Dec 1 2020 12:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिंह दैनिक राशिफल
आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा और बहुत से लोग आपको आपकी दयनीय स्थिति से निकालने के लिए हाथ बढ़ाएंगे।  लेकिन आप इस स्थिति में किसी और की गलती की वजह से फंसें हैं,अबकी बार ऐसे लोगों से सावधान रहें।   आज आपको अपनी जीत का जश्न मनाना चाहिए।  
 
सिंह स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपका शारीरिक स्वास्थय तो पिछले कुछ समय से अच्छा है लेकिन मानसिक तनाव बढ़ रहा है ,आपको जल्दी से जल्दी इसका समाधान खोजना चाहिए।  करियर सम्बन्धी कुछ बदलाव भी आपको करने चाहिए,नही तो इस सारे तनाव का आपकी सेहत पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ेगा।   आप राहत के लिए कुछ तकनीक और व्यायाम अपना सकते हैं,स्वास्थ्यकर भोजन से भी काफी अंतर दिखेगा।  
 
सिंह प्यार और संबंध राशिफल
स्वस्थ आचार विचार और व्यव्हार रूपी स्वस्थ सीमायें आपके लिए आवश्यक हो गए हैं, लेकिन उनकी हदबंदी करना आपके लिए मुश्किल हो गया है।  आपको अपने साथी के साथ बैठकर अपने संबंधों के विभिन्न आयामों के बारे में बात करनी चाहिए जिस कारण आप इतना असहज महसूस कर रहे हैं। आज का दिन आदर्श रूप से इस कार्य के लिए अनुकूल है क्योंकि आपका साथी आपके विचारो को सुनेगा और खुलकर आप से बात करने को राजी होगा। 
 
सिंह कैरियर और धन राशिफल
कुछ मामूली समस्याओं का आपको सामना करना पड़ सकता है , जिससे की अपने कार्यस्थल पर शांति से कार्य करने में बाधा आ सकती है।  आज आपको धैर्य की एक बड़ी मात्रा की जरूरत है खासकर जब आप अपने सहकर्मी के साथ कार्य करे।  क्रोध को दूर रखे बल्कि उसके साथ समझदारी से निपटे ताकि आपके पूरे समूह के मनोबल पर प्रतिकूल प्रभाव न पडे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »