29 Mar 2024, 00:20:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मेष' राशि के जातकों का 01 दिसम्‍बर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 1 2020 12:01AM | Updated Date: Dec 1 2020 12:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेष दैनिक राशिफल

संबंधों में उलझन ,दोहरे अर्थों वाली बातचीत तथा गलतफहमियां आज पूरे दिन आप पर हावी रहेंगी।  लेकिन इससे किसी नुक्सान की बजाय मनोरंजन की उम्मीद ज्यादा है।  इसीलिए इनके बारे में चिंता करने की बजाय अपने मूड को हल्का फुल्का रखें और हो रही घटनायों का आनंद उठायें।  यदि आप ऐसा करेंगे तो दिन बहुत खुशगवार गुजरेगा।  

 

मेष स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल

पिछले कुछ समय से आप अपने वजन में बढ़ोतरी महसूस कर रहे हैं,आप इसके बारे में काफी जागरूक भी हैं लेकिन आप इसके लिए कुछ कर नही रहे हैं।  हो सकता है कि आज आपको इसके बारे में कहीं से कोई डाइट रूटीन मिल जाए।   आप हल्का फुल्का व्यायाम भी कर सकते हैं।  व्यस्त सडको पर न घूमें क्योंकि आपको धूल मिटटी से एलर्जी हो सकती है। मास्क पहनकर चलें।  

 

मेष प्यार और संबंध राशिफल

आज आप बिलकुल नये और ताजगी भरे रोमांटिक माहौल का आनंद लेंगे।   आपके करीबी सम्बन्धियों से मिलने वाला प्यार आज दिन की खासियत रहेगा।   आप ख़ास तौर पर मस्ती महसूस करेंगे।   इस खूबसूरत समय को अपने पार्टनर के साथ बिताएं और कुछ खूबसूरत यादें बनने दें।   आप आज अपने पार्टनर के लिए कुछ ख़ास कर सकते हैं और उसकी खूब प्रशंसा होगी।   अकेले आदमी आज किसी ख़ास से मिल सकते हैं।  

 

मेष कैरियर और धन राशिफल

हालाँकि , आप अच्छी तरह से अपने क्षेत्र में स्थापित हैं पर आज आप अपने काम में बैचैनी महसूस कर सकते हैं।  किसी चीज़ को लेकर आप में असंतोष की भावना आज आपको परेशान कर सकती है हालांकि, अभी अपनी नौकरी छोड़ने का कदम बेवकूफी भरा होगा।  ये क्षणिक भावनाए हैं जिससे आप गुमराह हो सकते है इसलिए आज किसी भी प्रमुख कैरियर निर्णय लेने से बचें। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »