29 Mar 2024, 17:03:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मीन' राशि के जातकों का 28 नवंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 28 2020 12:13AM | Updated Date: Nov 28 2020 12:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मीन दैनिक राशिफल
आज आप कुछ उलझे हुए से रहेंगे।  आप कोई महत्वपूर्ण काम शुरू करने के लिए भी उतावले हैं।  परन्तु आज प्रतीक्षा करना और कोई महत्वपूर्ण काम शुरू न करना ही ठीक होगा।  शाम तक उलझन खुद कम हो जायेगी।  दिन बाधारहित गुजरेगा।  यात्रा कर सकते हैं ,सार्वजनिक परिवहन से देर हो सकती है।  दूसरे विकल्प खुले रखें। 
 
मीन स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
इस बात की काफी संभावना है कि आप बुखार की चपेट में आने वाले हैं,वायरल बुखार भी हो सकता है लेकिन समय से सावधान हो जाना ही उपयुक्त होगा। एलर्जी और वायरल संक्रमणों से सावधान रहें हालंकि ऐसा करना मुश्किल होगा। बचने का एकमात्र उपाय आराम है। पूरा आराम करें। दरअसल आपकी सबसे बड़ी चुनौती अब काम के साथ साथ अपनी सेहत को भी संतुलित रखना है। 
 
मीन प्यार और संबंध राशिफल
आज आपको अपने पार्टनर से बात करने के लिए काफी धीरज से काम लेना होगा।  अगर शांति बनाये रखनी है तो सोच समझकर बोलें।  छोटी मोटी कहासुनी भी गंभीर रूप धारण कर सकती है।  हालाँकि, ऐसा कभी कभार ही होता है।  इसे अधिक तूल न दें, अगर देंगे तो तो जीवन की किसी अच्छी चीज को खो देंगे।  आज चुप्पी साधना सबसे बेहतर रहेगा। 
 
मीन कैरियर और धन राशिफल
दिन की शुरुआत में ही अपने सभी कार्य खत्म करने की कोशिश करे ! आपको दिन के उत्तरार्द्ध में काम करने का मौका नहीं मिलेगा। किसी भी क्रय या विक्रय में सावधानी बरते अन्यथा आप धोखाधड़ी के शिकार हो सकते है। आपको अपनी इच्छा शक्ति पर एक मजबूत नियंत्रण करना होगा , ताकि आप अपने खर्च को संतुलित कर पाए। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »