23 Apr 2024, 15:40:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'धनु' राशि के जातकों का 28 नवंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 28 2020 12:13AM | Updated Date: Nov 28 2020 12:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

धनु दैनिक राशिफल
आज आपके हर एक काम में आत्मविश्वास की झलक दिखेगी।  कुछ समय पहले तक बहुत मुश्किल दिखने वाली बाधाएं आज आसानी से पार हो जाएंगी।  आपकी संवाद कुशलता अब पहले से बेहतर है और आप लोगों को इसके चलते विश्वास में लेकर अपनी बात समझा पायेंगे। दिन किसी मुश्किल परियोजना पर काम करने के लिए भी उपयुक्त है। 
 
धनु स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज आप जरुर किसी अभ्यास कक्षा या नियमित व्यायाम में भाग लेंगे।  अगर आप पिछले कुछ दिनों से अपने स्टैमिना में सुधार करने या वजन कम करने के बारे में सोच रहे हैं तो शुरुआत के लिए आज से बेहतर दिन नही हो सकता। आपको अपने स्वास्थ्य सम्बन्धी संकल्प को बनाये रखने के लिए प्रेरणा भी मिलेगी।  आप पहले से भी अधिक सख्त कार्यक्रम अपने लिए चुन सकते हैं। 
 
धनु प्यार और संबंध राशिफल
आज का दिन अपने परिवार के मामलों में विशेष रुचि लेने के लिए महत्वपूर्ण है। आप कुछ समय के लिए अपने कैरियर की प्रतिबद्धताओं के कारण अपने रिश्तों की अनदेखी कर रहे थे। आपने अपने करियर में वह सब पा लिया है जिसके लिए आपने इतनी मेहनत की , परन्तु अब अपने रिश्तों की ओर अपना ध्यान देने की जरूरत है। इस समय अपने रिश्तों का पोषण करना आपके जीवन के लिए महत्वपूर्ण घटक साबित हो सकता हैं।
 
धनु कैरियर और धन राशिफल
आज आप खर्चीले साबित हो सकते है ! आपकी अवचेतन अवस्था आध्यात्मिक संदेशो के द्वारा निर्देशित हो सकती है जिस में आप फस सकते हो , सुझाव व् उपायों में कोई खराबी नहीं है ,परन्तु अपनी बचत को खाली कर के नहीं। तथ्यात्मक यह सब अच्छा नहीं होगा, बस धैर्य रखने की जरुरत है और चीजे धीरे-धीरे ठीक होनी शुरू हो जाएंगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »