19 Apr 2024, 00:54:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'धनु' राशि के जातकों का 26 नवंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 26 2020 12:14AM | Updated Date: Nov 26 2020 12:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

धनु दैनिक राशिफल
अगर किसी के साथ इन दिनों आपके सम्बन्ध सही नही हैं तो आज उनसे इस बारे में बात कर सकते हैं। उनकी भी बात ध्यानपूर्वक सुनें। सामने वाले को ना तो इतनी छूट दें की आपको रोंदकर आगे बढ़ जाए,ना ही बहुत रुखा व्यवहार करना ठीक होगा। ऑफिस में आज किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात सम्भव है,सतर्क और सक्रिय रहें। 
 
धनु स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप आज ध्यान से उन परिवर्तनों के बारे में सोचेंगे जो आपको अपनी जीवनशैली में और बेहतर स्वास्थ्य के लिए अपने भोजन में करने हैं। ताजा हवा में सांस लेने के लिए सुबह –शाम सैर पर जाएँ। इससे आपके शारीर में खून का संचार बढ़ेगा और हार्ट स्ट्रोक्स की आशंका काफी हद तक कम हो जायेगी। 
 
धनु प्यार और संबंध राशिफल
आप अपने प्यार की यात्रा शुरू करने के लिए तैयार है। अगर आप पहले से ही किसी रिश्ते में है , तो आप अपनी भाव भंगिमा के द्वारा उसमे एक नई जान फूकेंगे। अगर आप एकल है तो आप एक संभावित साथी को ढूढ़ने के लिए सामाजिक रूप से पूरी तरह तैयार है। आपके प्रयास सराहनीय होंगे और आपकी प्रेम से भरी जिंदगी में एक सकारात्मक मोड़ आएगा। 
 
धनु कैरियर और धन राशिफल
आज का दिन उनके लिए उपयुक्त है जो की रचनात्मक कार्य से जुड़े हुए है। आपके सुझाव आपको नये अनुबंध दिलाएंगे जिससे आपकी बैंक में जमा राशि में विस्तार होगा। कलाकार , संगीतज्ञ , फिल्म निर्माता , फोटोग्राफर एवं लेखक अपने अपने कार्य क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे और जो लोग अन्य क्षेत्रो में हैं अगर वह अपने काम में कुछ नवीनता या कुछ रचनात्मकता लाएं तो वो भी आगे बढ़ सकते है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »