19 Apr 2024, 13:53:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कन्या' राशि के जातकों का 25 नवंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 25 2020 12:09AM | Updated Date: Nov 25 2020 12:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कन्या दैनिक राशिफल
आप व्यवसायिक या निजी कारणों से यात्रा कर सकते हैं। हालाँकि इस समय आपके लिए यात्रा करना मुश्किल होगा लेकिन आप कर पायेंगे और इससे आपको लाभ भी होगा। जो लोग पहले आपकी उदारता को नही समझते थे ,अब उन्हें भी इसकी कीमत समझ आएगी। 
 
कन्या स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
छोटी लेकिन निरंतर बनी रहने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के कारण पूरे दिन तनाव बना रहेगा। आप वैकल्पिक चिकित्सा के कुछ तरीके अपना सकते हैं और अगर आप ऐसा करते रहेंगे तो आपको फायदा भी होगा। आज जंक फ़ूड से बचें ,इससे तनाव ही बढ़ेगा। आपको हर प्रकार से स्वास्थ्य सुधार पर ध्यान देना होगा ,योग और ध्यान से भी विशेष लाभ होगा। 
 
कन्या प्यार और संबंध राशिफल
आज के माहौल में ही प्यार भरा है। अपने पार्टनर के लिए कोई विशेष योजना बनाकर उन्हें सरप्राइज दे सकते हैं। अगर आप किसी सम्बन्ध में हैं तो यह सबसे अच्छा समय है जब आपको अपने सम्बन्ध का शुरूआती जादू वापस लाने की कोशिश करनी चाहिए। इसके लिए शायद दोस्तों के साथ वाइल्ड पार्टी की जगह अपने पार्टनर के साथ कुछ एकांत और अन्तरंग समय बिताना अधिक अच्छा रहेगा। जो अकेले हैं उनकी मुलाकात अपने होने वाले साथी से हो सकती है। 
 
कन्या कैरियर और धन राशिफल
हालाँकि , आप अच्छी तरह से अपने क्षेत्र में स्थापित हैं पर आज आप अपने काम में बैचैनी महसूस कर सकते हैं। किसी चीज़ को लेकर आप में असंतोष की भावना आज आपको परेशान कर सकती है हालांकि, अभी अपनी नौकरी छोड़ने का कदम बेवकूफी भरा होगा। ये क्षणिक भावनाए हैं जिससे आप गुमराह हो सकते है इसलिए आज किसी भी प्रमुख कैरियर निर्णय लेने से बचें। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »