28 Mar 2024, 14:46:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'वृश्चिक' राशि के जातकों का 23 नवंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 23 2020 12:33AM | Updated Date: Nov 23 2020 12:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वृश्चिक दैनिक राशिफल
आज आपमें कुछ करने और दूसरों को प्रभावित करने की इच्छा बनी रहेगी। आप मजबूत और पक्के फैसले ले पायेंगे और ऐसा करना का आपका समय बिलकुल ठीक होगा। आप अपने पुराने कर्ज और अहसानों से भी मुक्त हो पायेंगे। आप अपनी शीघ्र विचार की क्षमता के कारण किसी की जरुरत के समय मदद कर पायेंगे। 
 
वृश्चिक स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
अब समय आ गया है कि आपको अपनी शारीरिक समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए अपने आपको मानसिक तौर पर मजबूत बनाना होगा। आपको यह भी समझना होगा कि मानसिक स्वास्थ्य का शारीरिक स्वास्थ्य पर काफी प्रभाव पड़ता है और आपमें बेशक किसी भी शारीरिक समस्या से पार पाने की मानसिक शक्ति मोजूद है। अपनी मानसिक शक्ति में विश्वास रखें,आपको चकित कर देने वाले नतीजे मिलेंगे। 
 
वृश्चिक प्यार और संबंध राशिफल
ग्रहों की स्थिति दर्शाती है कि आपके रास्ते में कोई बड़ी बाधा आने वाली है। इससे आपकी लव लाइफ और करियर दोनों ही प्रभावित होंगे। इस समय जरूरी है कि आप अपने पार्टनर की बातों और शब्दों पर भावनात्मक प्रतिक्रियाएं न दें। इसके स्थान पर, उनकी हर भाव भंगिमा को निष्पक्ष होकर जांचें, इससे आपको सही फैसले लेने में मदद मिलेगी। 
 
वृश्चिक कैरियर और धन राशिफल
आज के दिन आपको अपने सहकर्मियों के साथ सतर्कता बरतनी जरुरी है। कुछ तर्क वितर्क और विवाद के कारण आपके दफ्तर का माहौल ख़राब हो सकता है इसलिए बेफाल्तू के वाद विवाद से अपने को बचाकर रखे। आज के दिन कुछ क्षेत्रों में उच्च अधिकारीयों से आपके विचार अलग हो सकते है हालाँकि धातु या कृषि उत्पाद में निवेश आप के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »