29 Mar 2024, 18:28:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कन्या' राशि के जातकों का 18 नवंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 18 2020 12:03AM | Updated Date: Nov 18 2020 12:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कन्या दैनिक राशिफल
आपको आज भावनात्मक और वित्तीय ,दोनों तरह का नुकसान हो सकता है। हालाँकि ,आप आसानी से इससे बच भी सकते हैं अगर आप उन लोगों से दूरी बना लें जो अपने फायदे के लिए आपको जबरदस्ती इन चीजों में घसीटना चाहते हैं। आज का दिन आराम से बिताएं और अपने उन घावों को भरने की कोशिश करें जों पिछली बातों से आपको मिले हैं। 
 
कन्या स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
अपने दिन की शुरुआत या अंत एक अच्छी धीमी सैर के साथ करें। इससे आपको राहत भी मिलेगी और सकारात्मकता भी। अपने किसी करीबी को साथ चलने को कहें। दिन में आप पर थकावट हावी हो सकती है। तनाव न लें,सही समय आने पर सब कुछ अपने आप ही ठीक हो जाएगा। कफीन वाले पेय पदार्थों की बजाय ताजा जूस पीयें। 
 
कन्या प्यार और संबंध राशिफल
आप भगवान के द्वारा बनाये हुए अद्वितीय और विशेष है और किसी को आपके बारे में गलत बोलने का अधिकार नहीं है। अगर आप ऐसे महसूस करते है तो सूक्ष्म , कोमलता और शान से अपने कार्यो से अपना जवाब दीजिये। स्थिति में एक मोड़ आएगा। आपका साथी आपको समझेगा। वर्तमान में आपका प्यार परिवेश के कारण व्याकुल है , लेकिन जब कठिन स्थिति आयेगी तो आपके साथी को आपका महत्व पता चलेगा। 
 
कन्या कैरियर और धन राशिफल
आज के दिन आपको अपनी आर्थिक समस्याओ से निजात पाने के लिए एक व्यवहार्य समाधान मिल सकता है और उसे लागू करने के लिए उचित दिशा में आप पहला कदम उठायेंगे। पिछले कुछ समय से धन की समस्याओं ने आप की नाक में दम किया हुए था परन्तु अब आप काफी हद तक इस पर काबू पा पाएंगे हालाँकि ये कदम कुछ मुशिकल हो सकता है परन्तु अंत में आप सही निर्णय लेंगे जो की काफी हद तक आपकी आर्थिक समस्याओं से आपको मुक्ति दिलाएगा और आप आर्थिक समस्या से बाहर आ पायेंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »