29 Mar 2024, 17:08:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'वृषभ' राशि के जातकों का 13 नवंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 13 2020 12:04AM | Updated Date: Nov 13 2020 12:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वृषभ दैनिक राशिफल
आज आप अपने घर की साज सज्जा ,कपड़ों और सौंदर्य प्रसाधनों पर काफी खर्च कर सकते हैं।  हालाँकि आप अपने खर्च को फिजूलखर्ची की सीमा तक पहुचने से पहले नियंत्रित कर पायेंगे।  अपने किसी ख़ास को कोई कीमती उपहार दे सकते हैं,जो उसे बहुत अच्छा लगेगा।  हालांकि अपनी भावनाओं को बोलकर व्यक्त करने से आपकी बात अधिक सार्थक लगेगी।  
 
वृषभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपके लिए अब स्वास्थ्य सम्बन्धी मसले बहुत महत्वपूर्ण हैं।  अपने मन को अपने लिए सर्वोतम फिटनेस कार्यक्रम निश्चित करने दें।  आपके पास अपने सभी मनपसंद व्यंजन खाने के कई मौके आयेंगे लेकिन अब अपने खाने को लेकर काफी सावधान रहें,नही तो खाने का आनंद लेने के स्थान पर आप पाचन तन्त्र से जुडी तकलीफों को भी न्योता दे सकते हैं।  
 
वृषभ प्यार और संबंध राशिफल
अपने साथी के साथ सकारात्मक वार्तालाप करने का प्रयास करें। आपने वास्तव में उपयुक्त तरीके से अपने साथी के साथ वार्तालाप नहीं की है और अभी तक आप आनंद और अपने रिश्ते को हल्के में ले रहे थे।  ये समय है की आप दोनों किसी प्राकृतिक जगह पर जाये , ताकि ऐसी जगह जाने से आप दोनों में सकारात्मक ऊर्जा और भावना का संचार हो जिससे आप दोनों को खुलने में मदद मिलेगी।  आपके रिश्तो में मजबूती आयेगी। 
 
वृषभ कैरियर और धन राशिफल
आप अपने सभी लक्ष्यों को समय पर पूरा करेंगे और कार्य क्षेत्र में शांति का माहौल रहेगा , लेकिन व्यापार के मामलों में किसी भी समझौते पर हस्ताक्षर करने से पहले कानूनी विशेषज्ञों से परामर्श करें। धोखाधड़ी की संभावना है। यदि संभव हो तो अपनी व्यापारिक सौदों को दूसरे दिन पर ठाले और अपने सहयोगियों की विश्वसनीयता का मूल्यांकन करे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »