18 Apr 2024, 18:46:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'धनु' राशि के जातकों का 10 नवंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 10 2020 12:12AM | Updated Date: Nov 10 2020 12:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

धनु दैनिक राशिफल
आप आज आत्मविश्वास से भरे हैं और यह बात आपकी भाव –भंगिमा और नजरिये से साफ़ झलक रही है।  आज हर कहीं आप लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे और अपनी छाप छोड़ेंगे।  महत्वपूर्ण बिज़नेस बैठकों में आपके मुताबिक़ निर्णय होंगे।  अगर स्थितियां आपके पक्ष में नही भी दिख रही तब भी आप उन्हें अपने पक्ष में कर लेंगे और अपनी बात मनवाने में कामयाब रहेंगे। 
 
धनु स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज आपको आलस सा महसूस होगा लेकिन यह बिलकुल स्वाभाविक है क्योंकि आप पिछले कई दिनों से बहुत ही तेज गति से काम कर रहे हैं। आपको अपनी टांगों में थोडा बहुत खिंचाव या दर्द महसूस हो सकता है,यह सब अत्यधिक भागदौड़ का नतीजा है। इसीलिए आज अपनी शक्ति को वापस पाने के लिए खूब आराम करें और अच्छा खाना खाएं। 
 
धनु प्यार और संबंध राशिफल
यह जरूरी है कि आप अपनी रोमांटिक लाइफ के मामले में आराम से काम लें।  आप हर एक भावना के बारे में बहुत जल्दी गंभीर हो जाते हैं ,ऐसा करते रहना अब संभव नही होगा।  आपको अब जरा धीमे चलना होगा।  अपनी बेचैनी को रोमांस और प्यार के इजहार के पुराने तरीकों से बदल लें हालाँकि आपका दिमाग आपको सब कुछ तेजी से करने को कहेगा। प्यार भरे छोटे छोटे इशारे आपकी बात को समझाने के लिए काफी होंगे। 
 
धनु कैरियर और धन राशिफल
आज आतिथ्य / परोपकारी गतिविधियों में काम कर रहे लोगों के लिए एक विशेष दिन है। आज आपके विद्रोही भी आपके सामने झुकेंगे। सफलता आपके पास आयेगी। आप किसी भी दबाव में या जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें जिससे आपको कोई नुकसान हो। अगर आप आय के अधिक स्रोतों को प्राप्त करने के लिए प्रयासरत है , तो आज आप भाग्यशाली हो सकते है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »