19 Apr 2024, 20:24:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'वृषभ' राशि के जातकों का 10 नवंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 10 2020 12:06AM | Updated Date: Nov 10 2020 12:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वृषभ दैनिक राशिफल
इस समय लोग आपके बेहतरीन विचारों को सुनने –जानने के लिए बहुत उत्सुक हैं। आपको अब उनसे जो भी बात मनवानी है,आप आसानी से मनवा सकते हैं,इसके लिए कोई कसर न छोड़ें।  अपनी अधिकार जताने की प्रवृति को नियंत्रण में रखें,यह आपके खिलाफ जा सकती है।  अपना दिमाग खुला रखें,आपको किसी करीबी से कोई अप्रत्याशित खबर मिल सकती है। 
 
वृषभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज आपको वैकल्पिक चिकित्सा के फायदों के बारे में पता चलेगा।  आप अपनी खराब सेहत के इलाज के तौर पर कई सारे नुस्खे आजमा चुके हैं परन्तु कोई विशेष फायदा नही हुआ है।  आज आपको कोई ऐसा नुस्खा मिलेगा जिससे आपको वास्तव में आराम मिलेगा।  आज प्रयोग करने से न डरें और वैकल्पिक उपाय अपनाकर देखें ,लाभ होगा। 
 
वृषभ प्यार और संबंध राशिफल
अगर आप अपने प्रिय साथी के साथ कुछ प्रेम के पलो का आनंद लेने का सपना देख रहे थे , तो आज का दिन इसके लिए उपयुक्त है। अपने घर के दायरे में या प्रकृति के कहीं आस पास एक साथ इस दिन का आनंद लें। शीतल प्रकाश , सुगंधित द्रव्य आपके प्रेम की ज्वाला को बढ़ायेंगे। आगे बढे। आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। 
 
वृषभ कैरियर और धन राशिफल
आज आप एक चिंतनशील अवस्था में रहेंगे। आज आपके उस काम में उत्कृष्टता प्राप्त करने की संभावना है जिसमे गहरी सोच और चिंतन शामिल हो। आज शिक्षक , प्रचारकों , वकील, विवादकर्ताओं और राजनेताओं के अपने अपने कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने की संभावना है। हालांकि, कम ध्यान की वजह से आपको समस्या का सामना करना पड़ सकता है और यह आपकी वित्तीय योजना को प्रभावित कर सकता है। आत्म अनुशासन के माध्यम से इसमें आप सुधार कर सकते हैं।,
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »