29 Mar 2024, 18:02:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मकर' राशि के जातकों का 07 नवंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 7 2020 12:13AM | Updated Date: Nov 7 2020 12:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मकर दैनिक राशिफल
आज आप महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने सम्बन्धियों से बात कर सकते हैं। प्यार से बातचीत करें और नम्र बने रहें। अगर आप अभी स्थिति को नही संभाल पा रहें हैं तो अभी इसे छोड़ दें। अगर मूड हल्का करना चाहते हैं तो शाम को किसी समारोह में भाग लें। आध्यात्मिकता और विश्वास पर फोकस करने से आपको सहायता मिलेगी। 
 
मकर स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपको अपने किसी करीबी की अच्छी सेहत की खबर मिलेगी। अगर आप पिछले कुछ समय से किसी प्रियजन की सेहत के बारे में चिंतित थे तो आज उस बारे में भी राहत की खबर मिलेगी। आपका कोई करीबी लम्बे समय से किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहा है। आज आपको उसका भी कोई समाधान मिल सकता है और यह बहुत ही कारगर साबित होने वाला है। 
 
मकर प्यार और संबंध राशिफल
आप किसी भी सम्बन्ध के भावनात्मक पक्ष से अधिक जुड़े रहते हैं और इसीलिए यह नही समझ पा रहे कि सम्बन्ध बहुआयामी होता है। आपको गोल चक्करों में घूमना है जो अपने आप में मजेदार तो है ही लेकिन चुनौतियों से भरी भी है। आपको किसी ऐसे के करीब आने का मौका मिलेगा जिसके आप लम्बे समय से प्रशंसक हैं। आप उसके साथ बहुत ख़ुशी महसूस करेंगे। 
 
मकर कैरियर और धन राशिफल
आपका ध्यान आज भटकने की संभावना है , हालाँकि आपका कार्य जमा होता जा रहा है, लेकिन आपका ध्यान अनुत्पादक गतिविधियों में लिप्त रहेगा , लेकिन फिर भी आपको आराम करने का अवसर नहीं मिल पायेगा क्योंकि जागरूकता और चिंता हमेशा आपके मन पर हावी रहेगी की आपका कार्य अभी अधूरा है। आपका लंबित कार्य जमा होता रहेगा जो की आपकी कार्य प्रणाली की दिनचर्या पर एक दीर्घकालिक प्रभाव डाल सकता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »