28 Mar 2024, 21:15:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'वृषभ' राशि के जातकों का 07 नवंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 7 2020 12:08AM | Updated Date: Nov 7 2020 12:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वृषभ दैनिक राशिफल
आज आपसे अत्यधिक काम की अपेक्षा की जायेगी ,आप कुछ भी किस्मत के भरोसे या कोई छोटा सा भी काम किसी और के भरोसे नही छोड़ सकते। हालाँकि दिन के अंत में कोई बहुत अच्छी खबर मिलेगी जो आपके प्रयासों की सफलता से सम्बंधित होगी। 
 
वृषभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज का दिन कोई भी नयी शुरुआत करने के लिए बहुत अच्छा है। अगर आप नौकरी ,करियर या बॉस बदलने या कोई नया सम्बन्ध शुरू करने की योजना भी बना रहें हैं तो आज का दिन बिलकुल सही है। अगर आपको कोई जोखिम लगता भी है तो भी चांस लेने में कोई बुराई नही अहि ,अंत में वही होगा जैसा आप चाहते हैं। 
 
वृषभ प्यार और संबंध राशिफल
भाग्य लक्ष्मी और पोषण से संभंधित ग्रह आज आपकी राशि में चमक रहे है। अपने प्यार को एक आरामदायक अनुभव से रूबरू कराएं। अपने प्यार को महसूस करायें की वो आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। ग्रहों की स्थिति आपके प्यार के जीवन की रक्षा करेगा। ये समय प्रेम में डूबने का समय है। आज आपको अपने साथी के साथ कुछ निजी और अंतरंग समय मिल सकता है।
 
वृषभ कैरियर और धन राशिफल
आप किसी भी कार्य को अच्छी तरह से करने में बहुत गर्व महसूस करते है। यह अब आपके वरिष्ठ अधिकारियों के ध्यान में आएगा। कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी भी आपको दी जा सकती है जो की आपके करियर की प्रगति के लिए नए दरवाजे और आयाम खोलेगी। आय में भी वृद्धि की संभावना है। आपको अपने करियर को आगे ले जाने के लिए समर्पण और ध्यान को बढ़ाने की जरूरत है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »