20 Apr 2024, 15:43:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'तुला' राशि के जातकों का 03 नवंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 3 2020 12:11AM | Updated Date: Nov 3 2020 12:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तुला दैनिक राशिफल
किसी भी काम को तुरंत तैयार होकर शुरू करने से पहले गंभीरता से तर्क की कसौटी पर परख लेना ही ठीक होगा। आपके लिए कल्पनात्मक सा समय है। इसीलिए रोमांस का आनंद लें। रोमांस में कल्पना लाने से आपके लिए अच्छा होगा लेकिन अगर आप ऑफिस में भी यही करने की कोशिश करेंगे तो परिणाम अच्छे नही होंगे। 
 
तुला स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज अनुशासन अच्छे स्वास्थ्य की कुंजी हैI। आप अब जंक फ़ूड भी नही खा रहे तथा व्यायाम भी कर रहे हैं लेकिन आपका तरीका ठीक नही है,इसीलिए आपको इच्छित परिणाम प्राप्त नही हो रहे हैं। आपको इन सबसे अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए एक निश्चित रूटीन बनाना होगा ,तभी आपको इन सबका लाभ मिल पायेगा। 
 
तुला प्यार और संबंध राशिफल
आप आजकल पहले से भी अधिक आकर्षण के केंद्र बने हुए हैं। आपको ऐसे आदमी भी संपर्क करेंगे जिन लोगों से आपको उम्मीद भी नही थी,इससे आपको काफी आश्चर्य होगा लेकिन उनके बारे में समय लेकर सोचें कि आपके लिए सबसे अच्छा क्या रहेगा ? समय के साथ साथ खुद ही उनका फैसला हो जाएगा। पिछले समय के कडवे अनुभवों के कारण खुद को बांधे न रखें ,खुलकर जीयें। 
 
तुला कैरियर और धन राशिफल
आज आप जो भी कार्य करेंगे , सफलता आपके कदम चूमेगी। अगर आप एक प्रतियोगी परीक्षा में बैठे थे तो आज आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा। आज का दिन पदोन्नति या अधिक जिम्मेदारी लेने के बारे में अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विचार विमर्श आरंभ करने के लिए उपयुक्त है। आपको इस बहुत ही अनुकूल दिन का लाभ लेने के लिए अपने सभी प्रयासों पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »