19 Apr 2024, 12:38:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कन्या' राशि के जातकों का 02 नवंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 2 2020 12:06AM | Updated Date: Nov 2 2020 12:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कन्या दैनिक राशिफल
अगर कुछ लोग आपको नहीं समझ पा रहें हैं तो उन्हें अपना हरेक काम समझाने में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद ना करें।  वे कभी नही मानेंगे।  आप काफी व्यस्त रहेंगे लेकिन आपको आने वाली जरूरतों के कारण पहले वाली योजनाओं में भी कुछ बदलाव करने पड सकते हैं।  स्थिति की मांग के अनुसार कार्य करें। 
 
कन्या स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज आप थोड़े से घमंड के मूड में रहेंगे।  अपनी इस साहसिक ऊर्जा को ऐसे लोगों का सामना करने के लिए बचाए रखें जो आपकी विश्वसनीयता पर आज संदेह जाहिर कर सकते हैं,लेकिन अगर आप खुद को उनकी बातों से प्रभावित होने देंगे तो आपकी तबियत खराब हो सकती है।  इन सबसे बचने का सबसे अच्छा तरीका यही है कि आप या तो किसी फिटनेस कार्यशाला में भाग लें या किसी कैंप में जाकर मजे करें। 
 
कन्या प्यार और संबंध राशिफल
आप आज अपने साहस को एकत्रित कर एक महत्वपूर्ण व्यक्ति को बतायेंगे की वह व्यक्ति आपकी जिंदगी में क्या माइने रखता है और उस व्यक्ति के प्रति आपके मन में आपकी क्या भावना है। आप उन सभी अवसरों का लाभ उठायें जो आज आप के रास्ते में आये। आज के दिन आप प्रवाह के साथ जाने के लिए तैयार रहेंगे। ग्रहो की विषम स्थितियों के कारण आपको अन्य चीजों के बारे में परवाह नहीं रहेगी। 
 
कन्या कैरियर और धन राशिफल
आप समस्या पैदा नहीं करते , लेकिन आज आप अपने को घिरा हुआ पाएंगे। आप अपना आपा खो सकते है। आप अपने को शांत बनाए रखे और समस्याओं को एक एक करके निपटे। आपको देर तक अपने कार्यालय में कार्य करना पड़ सकता है। शाम तक की अपनी प्रतिबद्धताओं को रद्द कर दे। अपने कार्य को ढंग से समाप्त करने की और ध्यान लगाएं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »