28 Mar 2024, 22:51:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'वृश्चिक' राशि के जातकों का 01 नवंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 1 2020 12:08AM | Updated Date: Nov 1 2020 12:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वृश्चिक दैनिक राशिफल
यह सही समय है जबकि आपको अपनी व्यस्त दिनचर्या से समय निकलकर अपने आस पास की स्थितियों और अपनी स्थिति को ध्यान से समझना है। आप अपने विभिन्न कर्तव्यों को पूरा करने के लिए बहुत भागदौड़ करते रहे हैं। अब आप अपनी क्षमता भर इन्हें पूरा कर चुके हैं,अब आराम से बैठकर अपने प्रयासों और मेहनत का आनंद उठाने का समय है। 
 
वृश्चिक स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज चोट लगने की संभावना बनी हुई है।  आपको गिरने और दुर्घटना से बचने के लिए अतिरिक्त सावधान रहना होगा। डॉक्टर के पास जाना होगा। स्वास्थ्य की उपेक्षा ना करें नही तो आपको गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।  आपको अपने करीबियों में से भी किसी की सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है। चिंता न करें,यह अस्थायी चरण है और समय पर सही कदम उठा लेने से आप आसानी से अपनी समस्याएँ सुलझा लेंगे। 
 
वृश्चिक प्यार और संबंध राशिफल
आपको बहुत दिनों से जिसका इन्तजार था वो आपके करीब है।  आप बहुत दिन से जो कल्पनाएँ कर रहे थे आज वे सच साबित हो सकती हैं।  आप इस सम्बन्ध में गंभीरता से आगे बढ़ेंगे और यह सामान्य से कहीं अधिक आगे जाएगा।  आपको इस सम्बन्ध को बनाये रखने के लिए जिन्दगी को बेह्तर बनाने के अन्य अवसरों को छोड़ना पड़ सकता है। 
 
वृश्चिक कैरियर और धन राशिफल
आज के दिन आप अपने आप को प्रौद्योगिकी में पिछड़ा हुआ सा महसूस करेंगे। आपको अपने सहकर्मियों से आगे निकलने के लिए कुछ नई प्रौद्योगिकी एवं कौशल सीखना होगा। आज आप एक योजनाकार और आत्मा मंथन मुद्रा में रहेंगे। अपने वरिष्ठ सहकर्मियों से मदद लें।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »