24 Apr 2024, 03:32:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कन्या' राशि के जातकों का 01 नवंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 1 2020 12:05AM | Updated Date: Nov 1 2020 12:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कन्या दैनिक राशिफल
आज आप किसी के अहसान का बदला उतारने की दिशा में पहला कदम उठाएंगे।  यह कदम मानसिक ,वित्तीय या आध्यात्मिक हो सकता है लेकिन इसका अर्थ यह नही है कि आप आज अपने सारे अहसान उतार पायेंगे लेकिन आपको कम से कम यह संतुष्टि जरूर होगी कि आप ऐसा करने की दिशा में कदम तो उठा रहे हैं। इससे आपको बहुत अच्छा लगेगा। 
 
कन्या स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
शाम का समय आपके लिए चुनौतीभरा हो सकता है लेकिन आध्यात्मिक प्रकार की एक्सरसाइजेज जैसे योग ,ध्यान और ताई-ची आदि से आप अपनी अच्छी सेहत के रास्ते में आने वाली हर बाधा से पार पा सकते हैं। अगर कोई तकलीफ बढती दिखाई दे तो उसके प्रति लापरवाह न हों ,तुरंत डॉक्टर की मदद लें और उनसे कहें कि आपको कोई हलकी दवा दे दें। 
 
कन्या प्यार और संबंध राशिफल
आप अपनी लव लाइफ को बिना किसी बात के उलझा रहे हैं।  इसका कारण यह है कि आप अपने सामने देखने और उसे स्वीकार करने से कतरा रहे हैं।  आपको खुले दिमाग से स्थिति का बिलकुल स्पष्ट मूल्यांकन करने और उसी के अनुसार सही रास्ता चुनने की आवश्यकता है।  आपको यह देखना होगा कि किस रास्ते पर चलकर आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे और फिलहाल आप अपने अहम के बस में होकर किस रास्ते पर चल रहें हैं। 
 
कन्या कैरियर और धन राशिफल
आज आपको विभिन्न भूमिकाओं का क्रियान्वन करना पड सकता है इसलिए दोस्तों से मदद लेने में संकोच न करे। वे सफलता के रास्ते पर आपको एक मजबूत समर्थन दे सकते हैं। छात्रों के लिए ये एक अच्छा दिन हो सकता है और उन्हें एक प्रतिष्ठित संस्थान से डिप्लोमा या डिग्री प्राप्त हो सकती है। इन स्थितियों की वजह से उच्च भुगतान नौकरियों में अवसर बढ़ेंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »